Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramanand Sagar Ramayan lakshman role fame actor Sunil Lahri reacts Ravi Dubey acting In Nitesh Tiwari Ramayana

फिल्म रामायण: 'नई रामायण में लक्ष्मण के चरित्र में मासूमियत...', रवि दुबे की एक्टिंग पर क्या बोले सुनील लहरी?

Thu, 05 Nov 2026 12:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

  • Sunil Lahri On Ravi Dubey Role: नितेश तिवारी अभिनीत रामायण में अभिनेता रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है।
  • यह फिल्म आज 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  • रवि दुबे की भूमिका और अभिनय पर रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan lakshman role fame actor Sunil Lahri reacts Ravi Dubey acting In Nitesh Tiwari Ramayana
सुनील लहरी-रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में आ गई है। इसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है। साई पल्लवी ने माता सीता का रोल किया है। वहीं, लक्ष्मण की भूमिका में अभिनेता रवि दुबे हैं। फिल्म 'रामायण' में रवि दुबे की अदाकारी पर सुनील लहरी ने रिएक्शन दिया है, जिन्होंने चर्चित सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाया था।

विज्ञापन
Trending Videos

Ramanand Sagar Ramayan lakshman role fame actor Sunil Lahri reacts Ravi Dubey acting In Nitesh Tiwari Ramayana
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी को पसंद आए नई रामायण के लक्ष्मण?
रामानंद सागर की 'रामायण' में हर कलाकार ने अपने किरदार बड़ी खूबसूरती से निभाए। आज भी इस धारावाहिक को लोग देखना पसंद करते हैं। इसमें अरुण गोविल भगवान राम बने थे। वहीं, एक्टर सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका बड़ी खूबसूरती से निभाई थी। सुनील लहरी के चेहरे पर मासूमियत भी दिखी थी, मगर जिन दृश्यों में वे क्रोधित हुए, वहां भी उनके भावों ने दिल जीता। अब जब फिल्म 'रामायण' आई है तो सुनील लहरी ने रवि दुबे के रोल पर अपना रिएक्शन दिया है। उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramanand Sagar Ramayan lakshman role fame actor Sunil Lahri reacts Ravi Dubey acting In Nitesh Tiwari Ramayana
रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला

कहा- 'मासूमियत झलक रही है'
फिल्म 'रामायण' जब आज 05 नवंबर को रिलीज हुई है तो, सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने रवि दुबे की भूमिका पर लिखा है, 'नई रामायण में लक्ष्मण के चरित्र में जो मासूमियत और इंटेसिटी झलकनी चाहिए, वह झलक रही है। नई रामायण को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)


विज्ञापन

Ramanand Sagar Ramayan lakshman role fame actor Sunil Lahri reacts Ravi Dubey acting In Nitesh Tiwari Ramayana
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

राघव जुयाल के किरदार की हो रही चर्चा
बता दें कि फिल्म 'रामायण' को नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है। इसमें यश ने रावण की भूमिका निभाई है। उनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है। राघव जुयाल के अभिनय की भी काफी चर्चा हो रही है, जिन्होंने मेघनाद की भूमिका निभाई है। फिल्म में राघव का रौद्र रूप दिखा है।

सुनील लहरी को संगीत नहीं आया पसंद?
सुनील लहरी ने फिल्म 'रामायण' के संगीत पर भी रिएक्शन दिया है। हालांकि, वे फिल्म के म्यूजिक से खास खुश नहीं हैं। एक्टर ने कहा, 'रामायण महाकाव्य एक भावना और विश्वास है। इस धरोहर का हम सबको पूरा ध्यान रखना चाहिए'। नितेश तिवारी बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं। वे और इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकार बहुत सक्षम है। 
इस तरह के महाकाव्य में संगीत अहम भूमिका निभाता है। इस फिल्म का मैंने जो भी संगीत सुना है, कुछ गानों ने थोड़ा सा निराश किया है। जो लोकल फ्लेवर है मिथिला और अयोध्या का, वो इन गीतों के पीछे संगीत में होना चाहिए। हालांकि, मैं कोई अथॉरिटी नहीं हूं, लेकिन यह मेरे विचार हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस फिल्म को बहुत सफल बनाएं। इस फिल्म का सफल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बहुत लोगों की रोजी-रोटी इससे चल रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed