फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Charan celebrates janmashtami with wife upasana and daughter Klin Kaara shares pictures

Ram Charan: राम चरण ने पत्नी और बेटी के साथ मनाई जन्माष्टमी, साझा की खास पलों की तस्वीरें

Tue, 27 Aug 2024 07:49 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 27 Aug 2024 07:49 AM IST
सार

जन्माष्टमी के अवसर पर दक्षिण भारतीय  अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी ने अपने घर त्योहारो को धूमधाम से मनाया। जन्माष्टमी के जश्न में उनकी बेटी कारा भी शामिल हुईं।

 

विज्ञापन
Ram Charan celebrates janmashtami with wife upasana and daughter Klin Kaara shares pictures
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @ upasanakaminenikonidela

विस्तार

कल पूरे भारत वर्ष में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। फिल्मी सितारों ने भी जन्माष्टमी के त्योहार को सेलिब्रेट किया। साउथ अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया। उपासना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास पलों को साझा किया। 
विज्ञापन


बेटी के साथ मनाई जन्माष्टमी
एक तस्वीर में उपासना छोटी कारा के साथ फर्श पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उनके सामने भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ रंग-बिरंगे फूलों से सजा एक खूबसूरत मंदिर है। कारा ने पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

Shibani Dandekar: बतौर होस्ट रातोंरात स्टार बन गई थीं शिबानी, रिएलिटी शो में फरहान के साथ बढ़ीं नजदीकियां
विज्ञापन
विज्ञापन


राम चरण भी आए नजर
तस्वीर के साथ उपासना ने लिखा, ‘अम्मा और कारा। प्यारी सी सरल पूजा का समय। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।’ वहीं, एक अन्य तस्वीर में अभिनेता राम चरण उपासना और कारा  के साथ त्योहार का जश्न मनाते हुए  दिख रहे हैं। तस्वीर में उनका पेट डॉग राइम भी दिखाई दे रहा है।

सुचित्रा ने बॉलीवुड नहीं, फ्रांसीसी फिल्म से शुरू किया करियर

सुरेखा भी हुईं शामिल

उपासना ने कैप्शन में लिखा, ‘नाना और राइम भी शामिल हुए।’ इस अवसर पर दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा भी क्लिन कारा के साथ प्रार्थना करने के लिए परिवार में शामिल हुईं, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास हो गया।

राम चरण का वर्क फ्रंट
अभिनेता राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अगली बार राजनीतिक थ्रिलर 'गेम चेंजर' में नजर आएंगे। पिछले महीने, निर्माताओं ने कियारा आडवाणी का एक नया पोस्टर जारी किया था, जो बहुप्रतीक्षित फिल्म में राम चरण के साथ नजर आएंगी।
Zakir Khan: पांच गुना फीस बढ़ाने वाले जाकिर खान का टीवी शो फुस्स, पहले हफ्ते की टीआरपी जान चौंक जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed