फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Charan and janhvi kapoor upcoming sports drama RC16 may be titled peddi as per reports

Ram Charan: राम चरण की RC16 के टाइटल को लेकर अटकलें हुईं तेज, क्या ‘पेड्डी’ होगा फिल्म का नाम?

Tue, 21 Jan 2025 11:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 21 Jan 2025 11:15 PM IST
सार

Ram Charan: राम चरण की आगामी फिल्म ‘आरसी 16’ के टाइटल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का टाइटल ‘पेड्डी’ होगा। 
 

विज्ञापन
Ram Charan and janhvi kapoor upcoming sports drama RC16 may be titled peddi as per reports
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

राम चरण अपनी फिल्म ‘आरसी 16’ की शूटिंग के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी।  हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का टाइटल ‘पेड्डी’ हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

विज्ञापन


‘आरसी 16’ को मिला टाइटल
राम चरण की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा के नाम का खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का नाम ‘पेड्डी’ होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्माता इस टाइटल से खुश हैं, क्योंकि यह फिल्म की कहानी के साथ पूरी तरह मिलता है। हालांकि, निर्माता अन्य शीर्षक विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। कथित तौर पर राम चरण ‘पेड्डी’ शीर्षक से खुश हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ram Charan: इन शहरों में होगा राम चरण की RC16 का अगला शेड्यूल, हैदराबाद के भूत बंगले में इस तारीख को होगा शूट
विज्ञापन
विज्ञापन


जान्हवी की दूसरी साउथ फिल्म होगी ‘आरसी 16’
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की साउथ की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ में नजर आ चुकी हैं। 2024 में देवरा से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री, इस आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ तेलुगु सिनेमा में अपना सफर जारी रखेंगी।


यह खबर भी पढ़ें: Fateh-Game Changer Collection Day 12: 'फतेह' बढ़ी अपनी हार की तरफ, 'गेम चेंजर' का बचा है अभी खेल


राम चरण वर्क फ्रंट
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उनकी इस राजनीतिक एक्शन ड्रामा का निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म में उन्होंने एक ईमानदार आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में राम चरण पिता और पुत्र के डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, अंजलि, समुथिरकानी, एसजे सूर्या और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed