Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav Trishna Mukherjee Short Film Ubaal Ek Bhuji hui prem kahani Release date Announced

राजपाल यादव की शॉर्ट फिल्म 'उबाल' का एलान; रोमांस में डूबे एक्टर; इस अभिनेत्री के साथ लिपलॉक करते आए नजर

Tue, 12 May 2026 08:43 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 12 May 2026 08:43 PM IST
सार

Ubaal-Ek Bhuji Hui Prem Kahani: राजपाल यादव इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे एक शॉर्ट फिल्म 'उबाल' में दिखेंगे। यह फिल्म आप कब और कहां देख सकते हैं? जानिए

विज्ञापन
Rajpal Yadav Trishna Mukherjee Short Film Ubaal Ek Bhuji hui prem kahani Release date Announced
शॉर्ट फिल्म 'उबाल' - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजपाल यादव के पास इन दिनों काम की कमी नहीं है। वे बैक टू बैक दिलचस्प प्रोजेक्ट कर रहे हैं। इन दिनों उन्हें अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' में देखा जाएगा। इसके बाद वे 'उबाल-एक बुझी हुई प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। 'उबाल' एक शॉर्ट फिल्म है। इसमें राजपाल यादव रोमांस करते दिखेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

कब और कहां देख पाएंगे शॉर्ट फिल्म?
राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने 'उबाल' का एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का जिक्र किया है। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। दर्शक इसे पिंक बॉम्बे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। राजपाल यादव इसमें जिंदगी का पाठ पढ़ाते नजर आएंगें।

Krishnavataram VS Daadi Ki Shaadi: बॉक्स ऑफिस पर 'कृष्णावतारम' की जय-जय; 'दादी की शादी' रही फीकी, जानिए कलेक्शन

'अगर तुम्हारी जिंदगी नरक है'
फिल्म 'उबाल' का वीडियो काफी दिलचस्प है। इसमें दृश्यों के जरिए एक जोड़े की जिंदगी की झलक देखने को मिली है। रोजमर्रा की एक जैसी जिंदगी में जहां बोरियत जगह ले लेती है। इसके बाद की पंचलाइन काफी धांसू है। राजपाल यादव की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे कहते हैं, 'अगर तुम्हारी जिंदगी नरक है, तो उस नरक के ड्राइवर भी हम हैं और कंडक्टर भी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav Trishna Mukherjee Short Film Ubaal Ek Bhuji hui prem kahani Release date Announced
शॉर्ट फिल्म 'उबाल' - फोटो : वीडियो ग्रैब

रोमांस करते दिखे राजपाल यादव
वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'जीते जीते जब जिंदगी, जिंदगी में कहीं खो जाती है। तब मन में कहीं कुछ उबल सा जाता है। यह शॉर्ट फिल्म हमारे आपके जीवन का वही 'उबाल' है। अक्सर अपनी कॉमेडी से मनोरंजन करने वाले राजपाल यादव का इस वीडियो में थोड़ा अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वे रोमांस में डूबे दिखें हैं। राजपाल यादव के साथ फिल्म में तृष्णा मुखर्जी हैं। फिल्म का निर्देशन दर्शन प्रकाश ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed