{"_id":"68dfe8f9953883a45b0e4e77","slug":"rajpal-yadav-remembers-mahatma-gandhi-teachings-at-poster-launch-of-cash-m-cash-says-hard-work-key-to-success-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajpal Yadav: महात्मा गांधी से मिली सीख को राजपाल ने याद किया, बताया आत्मविश्वास, परिश्रम और प्यार का महत्व","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajpal Yadav: महात्मा गांधी से मिली सीख को राजपाल ने याद किया, बताया आत्मविश्वास, परिश्रम और प्यार का महत्व
Fri, 03 Oct 2025 08:52 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:52 PM IST
सार
Rajpal Yadav On Importance of Hard Work: अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में सफलता के लिए तीन जरूरी चीजों पर बात करते दिखे। इसके अलावा उन्होंने महात्मा गांधी की सीख को भी याद किया।
विज्ञापन
राजपाल यादव
- फोटो : एएनआई
विस्तार
एक्टर राजपाल यादव इन दिनों आगामी फिल्म 'कैश-एम-कैश' को लेकर चर्चा में हैं। आज शुक्रवार को दिल्ली में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचे राजपाल यादव ने महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और सीखों को याद किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में आत्मविश्वास, परिश्रम और प्यार बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी के जीवन से ली प्रेरणा
राजपाल यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में फिल्म 'कैश एम कैश' के पोस्टर लॉन्च के मौके पर महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जीवन में कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। अजीत सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'कैश एम कैश' में महात्मा गांधी के जीवन के मूल विचारों और उनकी नीतियों पर बनी है। फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, फिल्म का पोस्टर महात्मा गांधी के चरखे पर एक अनूठा दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, जो आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। फिल्म के पोस्टर लॉन्च के अवसर पर अभिनेता राजपाल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: On poster launch of film 'Cash-M-Kash,' Actor Rajpal Yadav says, "...Talking about Gandhi ji is like showing a lamp to the sun. The whole country and the world speak of him. He's the Father of our Nation. He's Mahatma Gandhi. I would like to mention that when I… pic.twitter.com/lO7YvEglUi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 3, 2025
राजपाल यादव के लिए मिसाइल हैं ये तीन चीजें
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव ने महात्मा गांधी की शिक्षाओं को याद किया। राजपाल यादव ने कहा, 'वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी हैं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि जब मैं कक्षा 3-4 में था, तब एक छोटी सी डायरी थी, जिसमें लिखा था, 'आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत, प्रेम' सफलता की कुंजी है। बाद में मैंने अपने जीवन में लगभग 200 शिक्षकों से यही शिक्षाएं सीखीं'। राजपाल यादव ने आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और प्यार को अपने जीवन की तीन मिसाइलें बताया, जिन्होंने उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद की है।
बोले- 'तीन शब्द हमेशा साथ रखता हूं'
राजपाल यादव ने कहा, 'इन लाइनों ने मुझे एक अलग तरह से छुआ। आज भी मैं इन तीन शब्दों को अपने साथ तीन मिसाइलों के रूप में रखता हूं। आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और प्यार के साथ हम हर मंच पर सफलता प्राप्त करते हैं। बात करें फिल्म 'कैश एम कैश' की तो इसमें अहम शर्मा, आदर्श बारिक और पल्लवी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।