{"_id":"69d0d7231757fa5d4102c55c","slug":"rajnikanth-film-jailer2-is-going-to-release-soon-while-next-film-with-kamal-haasan-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth: रजनीकांत ने पूरी की ‘जेलर 2’ की शूटिंग; अगस्त में शुरू करेंगे अगली फिल्म, साथ होगा यह सुपरस्टार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajinikanth: रजनीकांत ने पूरी की ‘जेलर 2’ की शूटिंग; अगस्त में शुरू करेंगे अगली फिल्म, साथ होगा यह सुपरस्टार
Sat, 04 Apr 2026 07:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:30 PM IST
सार
Rajnikanth on Jailer 2: रजनीकांत की अपनी अगली फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज से संबंधित जानकारी शेयर की है। फैंस काफी वक्त से इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही रजनी ने बताया कि वो अपनी अगली फिल्म पर कब काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में इस बार कई कलाकार नजर आएंगे। अभिनेता ने अब फिल्म की आगे की जानकारी फैंस के साथ साझा कर दी है। साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर भी अपडेट साझा की।
जल्द होगी ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट की घोषणा
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने हाल ही में मीडिया से हुई बातचीत में फिल्म के बारे में चर्चा की। उनकी बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'जेलर 2' की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इसका काम पूरा होते ही टीम फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करेगी।

रजनीकांत, कमल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
कमल हसन के साथ करेंगे काम
इसके साथ ही रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म पर भी जानकारी दी। इसमें वो कमल हासन के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम अभी 'KHxRK' रखा गया है। एक्टर के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है।
मेकर्स ने फरवरी में इसका प्रोमो वीडियो जारी किया था। इसके रजनी और कमल के साथ फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी दिखाई दिए थे।

‘जेलर 2’ के बारे में
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित ‘जेलर 2’, 2023 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, एस. जे. सूर्या, राम्या कृष्णन और योगी बाबू सहित कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।
इस फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और विनायकान जैसे कलाकारों के कैमियो भी देखने को मिलेंगे। फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हो सकती है। इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।