फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao bought groceries from his first salary he taught dance to a girl during his high school days

Rajkummar Rao: राजकुमार ने पहली सैलरी से खरीदा था किराने का सामान, लड़की को सिखाया था डांस, मिले थे इतने रुपये

Thu, 15 Aug 2024 05:43 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 05:43 PM IST
सार

राजकुमार राव हाई स्कूल के दिनों में एक लड़की को डांस सिखाया करते थे, जिससे उन्हें जीवन की पहली सैलरी मिली थी। इससे उन्होंने किराने का सामान खरीदा था।
 

विज्ञापन
Rajkummar Rao bought groceries from his first salary he taught dance to a girl during his high school days
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

विस्तार

राजकुमार राव फिल्म इंडस्ट्री में अपने पांव जमा चुके हैं। हालांकि, उन्हें लंबे वक्त से हिट फिल्म की तलाश है। उनकी पिछली कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और दर्शकों को भी लुभाने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई। अब लगता है कि 'स्त्री 2' से उनका हिट फिल्म का इंतजार खत्म होने वाला है। वो फिल्म का प्रचार करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इसी सिलसिले में वो हाल ही में, जाकिर खान के शो में नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में दिलचस्प बातें बताई।

विज्ञापन


Sharvari: 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान इंटर्न थीं शरवरी, प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए छोड़ दिया था अपना काम
विज्ञापन


300 रुपये मिलने पर खरीदा था किराने का सामान
जाकिर खान के शो आपका अपना जाकिर में स्त्री 2 में काम करने वाले राजकुमार राव और  श्रद्धा कपूर से पूछा गया कि उनकी पहली सैलरी क्या थी और उन्होंने उसे कहां खर्च किया था। इसके जवाब में राजकुमार ने कहा कि उन्हें अपने पहले काम के लिए 300 रुपये मिले थे, जिससे उन्होंने किराने का सामान खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Vedaa Public Review: दर्शकों ने की 'वेदा' की कहानी की तारीफ, दूसरे हाफ में आया सबसे ज्यादा मजा

लड़की को डांस सिखाते थे राजकुमार राव
राजुकमार ने बताया कि ये बात हाई स्कूल के दिनों की है। उस दौरान वो एक लड़की को डांस सिखाया करते थे और उसी के लिए उन्हें 300 रुपये का भुगतान किया गया था, जिसके बाद राजकुमार ने किराने का सामान खरीदा और थोड़े पैसे बचे तो उन्होंने देसी घी भी खरीद लिया था। अभिनेता ने याद करते हुए कहा कि उन दिनों उनके परिवार में घी वाली रोटी खाना बहुत बड़ी बात थी। वहीं, श्रद्धा कपूर ने बताया कि वो अमेरिका में रहने के दौरान कॉफी शॉप में नौकरी करती थी और उन्हें पहली सैलरी के तौर पर 40 डॉलर मिले थे। श्रद्धा ने अपनी पहली कमाई को खाने-पीने में खर्च किया था।  



John Abraham: सादा जीवन जीने वाले 'वेदा' स्टार की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, ब्रेड पिट के पड़ोसी हैं जॉन अब्राहम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed