फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth And Chiranjeevi Pay Heartfelt Tributes As Renowned Producer Rb Choudhary Dies

'नए निर्देशकों को मौका देकर सिनेमा को जिंदा रखा', आरबी चौधरी के निधन पर रजनीकांत-चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 06 May 2026 10:52 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 06 May 2026 10:52 AM IST
सार

RB Choudary Death: साउथ सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का मंगलवार को राजस्थान के जूनथा गांव के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 76 साल के थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और एक्टर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Rajinikanth And Chiranjeevi Pay Heartfelt Tributes As Renowned Producer Rb Choudhary Dies
आरबी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का मंगलवार को राजस्थान के जूनथा गांव के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया। करीब चार दशकों के करियर में आरबी चौधरी ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई, जिनमें ‘नट्टामई’, ‘गोकुलम’ और ‘सूर्यवंशम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब उनके निधन पर कई बड़े एक्टर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
सुपरस्टार रजनीकांत ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ‘बेहतरीन प्रोड्यूसर’ और ‘शानदार इंसान’ बताया। उन्होंने लिखा कि आरबी चौधरी ने कई नए डायरेक्टर्स को मौका दिया और फिल्म इंडस्ट्री को जिंदा रखने में अहम भूमिका निभाई। रजनीकांत ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी जताई।

विज्ञापन

चिरंजीवी ने किया याद
वहीं चिरंजीवी कोनिडेला ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि हाल ही में 2022 की फिल्म ‘गॉडफादर’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। चिरंजीवी ने कहा कि आरबी चौधरी ने कई टैलेंटेड डायरेक्टर्स और एक्टर्स के करियर को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई और भारतीय सिनेमा में उनका योगदान शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

पवन कल्याण ने जताई हैरानी
अभिनेता और नेता पवन कल्याण ने भी इस खबर पर हैरानी जताई। उन्होंने अपनी फिल्म ‘सुस्वागतम’ (1998) को याद किया, जिसे आरबी चौधरी ने प्रोड्यूस किया था। उन्होंने कहा कि चौधरी को फिल्म निर्माण की गहरी समझ थी और वह हमेशा परिवार के साथ देखने लायक कहानियां चुनते थे।

आरबी चौधरी की आखिरी फिल्म 
उनकी आखिरी फिल्म ‘मारीसन’ थी, जिसका निर्देशन सुधीश शंकर ने किया था। इस फिल्म में वडिवेलु और फहद फासिल लीड रोल में नजर आए थे और इसका म्यूजिक युवन शंकर राजा ने दिया था। यह फिल्म जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed