Vera Bedi: ‘ये तो करीना से ज्यादा खूबसूरत है..’, इस एक्टर की बेटी को देख यूजर्स ने दिया रिएक्शन
Rajat Bedi Daughter Vera Bedi: अभिनेता रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी इन दिनों सुर्खियों में है। ऐसे में रजत बेदी ने अपनी बेटी के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
हाल ही में रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी, सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर में पहुंचीं। यहां उन्होंने पहली बार लोगों का ध्यान खींचा।
इस इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। यूजर्स वेरा बेदी के लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'वह दिखने में करीना की तरह हैं, हम इससे इंकार नहीं कर सकते।' तो दूसरे ने लिखा 'करीना कपूर से तो बहुत सुंदर है यह।' एक कमेंट में लिखा था 'दोनों बच्चे बहुत खूबसूरत हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'नीली आंखों वाली करीना से बेहतर है।'
रजत बेदी ने एचटी से बातचीत में बताया 'मेरा पूरा परिवार सुर्खियों में आ गया है। सिर्फ मैं ही नहीं हूं। मेरे बच्चे भी मेरी और शो की वजह से इस समय सुर्खियों में हैं। वे वायरल हो गए हैं, यह वाकई कमाल की बात है।'
रजत बेदी को इस बात का एहसास है कि सुर्खियों में रहने से क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं। ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या आपने इस बारे में अपने बच्चों से बात की? इस पर उन्होंने कहा 'नहीं, मैंने अभी तक उनसे इस बारे में बात नहीं की है कि इससे कैसे निपटना है। हालांकि वे जानते हैं कि उन्हें हर किसी के साथ विनम्र और अच्छा व्यवहार करना होगा। यह सब उनके लिए बिल्कुल नया है और वे इससे खुश हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: The Bads Of Bollywood: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन आएगा या नहीं? शो के अभिनेता ने कर दिया साफ
रजत के बेटे विवान ने आर्यन खान के साथ उनके डेब्यू शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में दो साल से ज्यादा समय तक काम किया। वह फिल्मी दुनिया में एक और कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर रजत कहते हैं 'जब हम अपने बेटे की बात करते हैं, तो उसे अभी लॉन्च करने की योजना चल रही है।' बेटी के फिल्मी दुनिया में आने पर रजत ने कहा 'उसने कभी सोचा नहीं था, लेकिन अब सोच रही है।'