फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raayan trailer to be release on 16th july makers shares dhanush 50th film new poster goes viral

Raayan: 'रायन' के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया धनुष की 50वीं फिल्म का नया पोस्टर

Sun, 14 Jul 2024 05:35 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 14 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने अब इसके ट्रेलर के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Raayan trailer to be release on 16th july makers shares dhanush 50th film new poster goes viral
रायन पोस्टर - फोटो : एक्स: @sunpictures

विस्तार

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें से एक है 'रायन' और दूसरी है 'कुबेर'। अपनी दोनों फिल्मों से ही धनुष दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'रायन' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा काफी समय से है। वहीं अब निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर पर दिलचस्प जानकारी साझा की है, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ गया है।  

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म के ट्रेलर का पोस्टर
धनुष की आने वाली फिल्म 'रायन' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। अब निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। निर्माताओं ने खुलासा किया है कि फिल्म का ट्रेलर 16 जुलाई को रिलीज होगा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें धनुष के किरदार की झलक दिखाई  गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कलाकार
फिल्म में अभिनय करने के अलावा अभिनेता धनुष एक फिल्म निर्माता भी बन गए हैं। सन पिक्चर्स बैनर द्वारा निर्मित 'रायन' 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म का लेखन और निर्देशन धनुष ने किया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। 'रायन' धनुष की दूसरी निर्देशित फिल्म है, जो 'पा पांडी' के बाद बनी है। उनके अलावा, फिल्म में कालिदास जयराम, संदीप किशन, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली, वरलक्ष्मी सरथकुमार, एसजे सूर्या, सेल्वाराघवन और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में हैं। एआर रहमान फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। कालिदास और संदीप, रयान के भाई की भूमिका निभाएंगे, जबकि दुशारा उनकी बहन की भूमिका निभाएंगी। तकनीकी दल में सिनेमैटोग्राफर ओम प्रकाश और संपादक प्रसन्ना जीके शामिल हैं।

विज्ञापन

सेंसर की औपचारिकताएं पूरी
हाल ही में चेन्नई में 'रायन' का ऑडियो लॉन्च इवेंट हुआ। 'रयान' धनुष की बतौर मुख्य अभिनेता 50वीं फिल्म है। एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती एक एक्शन ड्रामा फिल्म 'रायन' ने सेंसर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उसे 'ए' सर्टिफिकेट मिल गया है। यह धनुष की 'वडा चेन्नई' के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसे यह रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed