फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raayan brought happiness for Dhanush became the highest grossing film of his career on the opening weekend

Raayan: धनुष के लिए खुशियां लेकर आई 'रायन', ओपनिंग वीकेंड पर करियर की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनी

Mon, 29 Jul 2024 12:01 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 12:01 PM IST
सार

धनुष की नई फिल्म 'रायन' उनके करियर की ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
 

विज्ञापन
Raayan brought happiness for Dhanush became the highest grossing film of his career on the opening weekend
रायन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

विस्तार

धनुष की फिल्म 'रायन' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म ने धनुष के लिए उनके करियर का एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। 'रायन' उनके करियर की ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

विज्ञापन


Amitabh Bachchan: रणवीर सिंह ने बिग बी के 'सिग्नेचर रनिंग स्टाइल' पर दी प्रतिक्रिया, अमिताभ ने लिखा- अग्निपथ..

विज्ञापन

Raayan brought happiness for Dhanush became the highest grossing film of his career on the opening weekend
रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

सैकनिल्क के अनुसार, 'रायन' ने पहले दिन 13.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 13.75 करोड़ रुपये कमाए थे और सप्ताह के आखिरी दिन 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर कुल 42.65 करोड़ कमा लिए। वहीं, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो वो 70 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है।

Lady Gaga Engagement: लेडी गागा ने कर ली माइकल पोलांस्की से सगाई, पेरिस ओलंपिक की एक वीडियो से हुआ खुलासा

Raayan brought happiness for Dhanush became the highest grossing film of his career on the opening weekend
रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

'रायन' धनुष के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'पा पंडी' को डायरेक्ट किया था, जो 2017 में रिलीज हुई थी। 'रायन' उनके करियर की 50वीं फिल्म है और ऐसे में इसकी सफलता को देखते हुए धनुष काफी खुश भी होंगे। इसकी कहानी को भी धनुष ने ही लिखा है। आगामी दिनों में धनुष 'कुबेरा' और 'नीक' में नजर आएंगे।

Rajeev Khandelwal: PAK कलाकारों पर प्रतिबंध को सही नहीं मानते राजीव, बोले-मैंने वहां से बहुत प्यार आते देखा है

विज्ञापन

Raayan brought happiness for Dhanush became the highest grossing film of his career on the opening weekend
रायन ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब @suntv

'रायन' में धनुष के अलावा एसजे सूर्या, संदीप किशन, दुशारा विजयन, वरलक्ष्मी सरथकुमार, प्रकाश राज, सेल्वाराघवन और कालिदास जयराम ने भी अभिनय किया है। एआर रहमान का बनाया संगीत भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  इसका निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। 

Taapsee Pannu: प्यार के पागलपन में यकीन नहीं करतीं 'हसीन दिलरुबा', बोलीं- ये सारी चीजें पिक्चर में ही ठीक है
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed