R Madhavan: पत्नी सरिता के जन्मदिन पर माधवन ने लुटाया प्यार, खूबसूरत तस्वीर के साथ लिखा लव नोट
अभिनेता आर माधवन ने पत्नी सरिता के जन्मदिन पर एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'तुम मुझे हर दिन और बेहतर इंसान बनने का एहसास दिलाती हो'।
विस्तार
अभिनेता आर माधवन की पत्नी सरिता आज 15 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आर माधवन ने जीवनसंगिनी को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ खूबसूरत लव नोट लिखा है।
साझा की खूबसूरत तस्वीर
आर माधवन ने लिखा है, 'माय लव! तुम ये बखूबी जानती हो कि इससे मेरा मन कभी नहीं भर सकता। हर साल तुम्हारे जन्मदिन पर ऐसा कर पाता हूं, इसके लिए शुक्रगुजार हूं। तुम मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने का एहसास दिलाती हो, मुझे हर दिन खुशी-खुशी ये महसूस होता है, जब भी मैं तुम्हें देखता हूं हैरानी से भर जाता हूं। तुम जानती हो कि मैं यह हमेशा कहता हूं, लेकिन यह कभी पुराना नहीं लगता। जन्मदिन मुबारक हो'।
1999 में रचाई शादी
साल 1999 में माधवन ने सरिता बिर्जे संग सात फेरे लिए। दोनों की पहली मुलाकात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई थी। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद माधवन कम्यूनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस लेने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई। क्लासेस के बाद सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो वो एक दिन माधवन को शुक्रिया कहने पहुंचीं। सरिता ने उनसे डिनर के लिए कहा और इस तरह से दोनों की दोस्ती हुई।
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के ट्रेलर लॉन्च में छा गए वरुण-सामंथा, बताया कैसे की सीरीज के लिए खास तैयारी
माधवन की स्टूडेंट थीं सरिता
एक इंटरव्यू में माधवन ने बताया था कि 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं। उसने मुझे एक दिन डिनर के लिए पूछा। मैं एक सांवला लड़का था ऐसे में मैंने सोचा कि ये मेरे लिए एक मौका है। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती हुई और उसका साथ मुझे अच्छा लगने लगा।' लंबे समय तक डेट करने के बाद माधवन और सरिता शादी के बंधन में बंध गए। दोनों का एक बेटा वेदांत है।
Madhu Chopra: प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का छलका दर्द, बताया कैसे अभिनेत्री को झेलनी पड़ी थी नकारात्मकता