Pyre: विनोद कापड़ी की ‘पायर’ को मिला ‘ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’, चार महीने में फिल्म के नाम तीसरा सम्मान
Pyre: विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ को एशियन सिनेमा कॉम्पिटिशन में ‘ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। उनकी फिल्म को पिछले चार महीने में यह तीसरा सम्मान मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म ‘पायर’ से एक उपलब्धि और जुड़ गई है। शनिवार को निर्माता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया कि फिल्म ‘पायर’ को एशियन सिनेमा कॉम्पिटिशन में ‘ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ मिला है। उन्होंने समारोह की एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें वह पुरस्कार लेते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उनकी फिल्म को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
चार महीने में फिल्म को तीसरा सम्मान
निर्माता विनोद कापड़ी ने अपनी पोस्ट में यह भी साझा किया कि फिल्म को पिछले चार महीने में यह तीसरा सम्मान मिल रहा है। इससे पहले उन्हें जो पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके बारे में भी विनोद ने बताया। फिल्म को इससे पहले ‘बेस्ट फिल्म ऑडियंस अवॉर्ड’ और बेंगलुरू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म का सम्मान प्राप्त कर चुकी है।
..and the award goes to #Pyre !!
One more award to your film ❤️
JURY SPECIAL MENTION AWARD !!
in Asian cinema competition.
3rd honour in last 4 months.
Best film audience award #Tallinn
Opening film @BIFFESBLR #AsianCinemaCompetitionविज्ञापन विज्ञापन
Thank you… pic.twitter.com/A0cbxSOgaI — Vinod Kapri (@vinodkapri) March 8, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Celebs Trolling: किंग खान से लेकर अभिषेक बच्चन तक ने सोशल मीडिया ट्रोल को दिया पलटकर जवाब, जानिए क्या रही वजह?
क्या है फिल्म की कहानी?
विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ की कहानी दो बुजुर्ग लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। इनका नाम पद्म सिंह और हीरा देवी हैं। फिल्म की कहानी हिमालय के एक सुदूर इलाके की है, जहां एक बुजुर्ग जोड़ा पद्म और तुलसी रहते हैं। इनकी दुनिया उजड़ने लगी है। दरअसल, इनके गांव में लगभग सभी लोगों ने पलायन कर लिया है। वह सोचते हैं कि जब मर जाएंगे तो उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा? अचानक एक दिन उनके पास एक खत आता है, जिसके बाद उन्हें जीने की आस जागती है? किसने लिखा है वो खत? इसके बाद क्या होता है बुर्जुग जोड़े की जिंदगी में, इसी कहानी को बहुत ही खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Darsheel Safary Birthday: अपनी पहली फिल्म से ही छा गए दर्शील सफारी, जानें कैसे मिला 'तारे जमीन पर' में मौका
इस फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है प्रीमियर
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म ‘पायर’ का प्रीमियर कुछ महीनों पहले तेलिन ब्लैक नाइट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था। इस फिल्म को वहां खूब सराहा गया। इस फिल्म के प्रीमियर पर विनोद, दोनों बुजुर्ग कलाकारों को भी साथ लेकर गए थे।