Darsheel Safary Birthday: अपनी पहली फिल्म से ही छा गए दर्शील सफारी, जानें कैसे मिला 'तारे जमीन पर' में मौका
Darsheel Safary Birthday: दर्शील सफारी ने अपनी पहली फिल्म तारे जमीन पर से ही सिनेमा जगत में छाप छोड़ी। 9 मार्च 1997 को जन्म लेने वाले दर्शील ने इस फिल्म में डिस्लेक्सिया से जूझ रहे बच्चे ईशान नंदकिशोर अवस्थी का किरदार निभाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्शील सफारी भारत के उभरते हुए अभिनेता हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। उन्होंने हिंदी और गुजराती फिल्मों के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम किया है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें....
दर्शील सफारी ने अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत साल 2007 में आई आमिर खान के निर्देशन में बनी मशहूर फिल्म 'तारे जमीन पर' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक डिस्लेक्सिक से पीड़ित बच्चे की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम ईशान नंदकिशोर अवस्थी था। फिल्म में उनके अभिनय को समीक्षकों ने बेहद सराहा था। उनकी शानदार अदाकारी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया था।
Shahid-Kareena: आईफा अवॉर्ड्स में गले मिले शाहिद कपूर-करीना कपूर, फैंस बोले- अब तो 'जब वी मेट 2' बना दो...
दर्शील का जन्म गुजरात के एक जैन परिवार में हुआ था। उनकी अभिनय यात्रा की शुरुआत एक ऑडिशन से हुई। दरअसल, 'तारे जमीन पर' में मुख्य भूमिका निभाने लिए उन दिनों पटकथा लेखक और क्रिएटिव डायरेक्टर अमोल गुप्ते एक बाल कलाकार की तलाश में थे। अमोल को ऑडिशन में दर्शील के अभिनय में एक शरारत के साथ मासूमियत देखने को मिली, जो भूमिका के लिए एकदम सही थी। इसके बाद दर्शील को सैकड़ों लड़कों में से फिल्म के लिए चुन लिया गया। फिल्म में दर्शील का अभिनय इतना प्रभावी था कि समीक्षकों ने उन्हें फिल्म का असली सितारा कहा और उनके प्रदर्शन को शानदार बताया।
उनकी दूसरी फिल्म 'बम बम बोले' 2010 में आई, जिसमें उन्होंने एक बार फिर शानदार अभिनय किया। इस फिल्म के लिए उन्हें तीन लाख रुपये का पारिश्रमिक मिला, जो उस समय किसी भी बाल कलाकार को मिलने वाली सबसे अधिक राशि थी। इसके बाद उन्होंने डिज्नी इंडिया की सुपरहीरो फिल्म जोकोमोन (2011) और दीपा मेहता की मिडनाइट्स चिल्ड्रन (2012) जैसी फिल्मों में भी काम किया।
सफारी ने 2012 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया, जहां उन्होंने अवनीत कौर के साथ डांस किया। हालांकि, इस शो में वह सातवें स्थान पर आए। इसके बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। साल 2016 में दर्शील ने 'ये है आशिकी' नाम की एंथोलॉजी सीरीज में अभिनय किया। इसके बाद 2023 में दर्शील हिंदी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'हुकुस बुकुस' और गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में दिखाई दिए।