Pushpa 2: भगदड़ वाले मामले के बाद 'पुष्पा 2' की कमाई पर उठा सवाल, हाई कोर्ट से की गई ये मांग
Pushpa 2: भगदड़ मामले को लेकर पहले ही 'पुष्पा 2' फिल्म मुश्किल में थी। अब इसकी कमाई को लेकर नया केस किया गया है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से इस मामले में सरकार को निर्देश देने की बात कही है।
विस्तार
'पुष्पा 2' भारतीय सिनेमा में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। लेकिन अब इसकी कमाई पर सवाल उठ रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। यह फिल्म पहले ही कानूनी मुद्दों से जूझ रही थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त भगदड़ मची जिसमें एक मां की जान चली गई। उसके बच्चे का अभी भी इलाज चल रहा है। ये फिल्म एक और दूसरे विवाद में फंस गई है।
'पुष्पा 2' के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल
तेलंगाना के संगठन जिसका नाम 'सिने प्रेक्षक विनियोग दारुला संघम' है, उसके चेयरमैन जीएल नरसिंम्हा राव ने तेलंगाना हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका के मुताबिक राव ने कहा कि इस फिल्म के लिए टिकटों के पैसे बढ़ाए गए और सिनेमा में शो भी बढ़ाए गए। उन्होंने मांग की कि 'पुष्पा 2' का फायदा अलग रखना चाहिए ताकि छोटी बजट की फिल्मों को सब्सिडी दी जा सके।
यह खबर भी पढ़ें: Shanaya Kapoor: क्या इस बिजनेसमैन को डेट कर रहीं शनाया कपूर? बॉलीवुड में डेब्यू से पहले लोग लगा रहे कयास
बढ़ाए गए टिकट के पैसे
नरसिंम्हा ने कहा कि फिल्म ने पूरी दुनिया में 1800 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने इसलिए ज्यादा कमाई की कि उसके टिकट के पैसे बढ़ाए गए। उन्होंने पूछा कि किस आधार पर फिल्म की टिकट के पैसे बढ़ाए गए और खास स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया गया। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह सरकार को निर्देश दे कि वह फिल्म के मुनाफे को सिनेमा दर्शकों के लिए लाभकारी गतिविधियों के लिए दे। इससे सार्वजनिक थिएटरों का निर्माण कराया जाए और छोटी फिल्मों को सपोर्ट किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें: Virat Anushka: ऑस्ट्रेलिया टूर पर पहली बार अनुष्का को साथ ले जाने के लिए विराट ने की थी गुजरिश, हो गया था कमाल
हाई कोर्ट ने दो हफ्ते के लिए सुनवाई टाली
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने याचिका पर सवाल उठाया और कहा कि शो और टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी पहले से ही हो चुकी थी। इसके बाद अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के संबंधित फैसले की एक प्रति मांगी। मामले को दो हफ्ते के लिए टाल दिया गया है।
संबंधित वीडियो