फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjabi Singer Jasbir Jassi Expressed Interest To Work With Pakistani Artists

Jasbir Jassi: दिलजीत विवाद के बाद जसबीर जस्सी का बड़ा बयान, बोले- ‘PAK कलाकारों के साथ काम करूंगा’; हुए ट्रोल

Sun, 27 Jul 2025 04:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 27 Jul 2025 04:50 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ की कंट्रोवर्सी के बाद अब पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। हालिया एक इंटरव्यू में वह पाकिस्तानी कलाकारों संग काम करने की बात करते हैं। इस बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए।

विज्ञापन
Punjabi Singer Jasbir Jassi Expressed Interest To Work With Pakistani Artists
सिंगर जसबीर जस्सी - फोटो : इंस्टाग्राम@jassijasbir

विस्तार

‘मैं तो पाकिस्तानी कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट करूंगा। वो लोग भी आएंगे, अभी वाे डरे हुए हैं। पंजाबी फिल्में और बाकी फिल्में भी हैं, जिनमें वह काम करेंगे। मेरा मानना है कि आर्ट को बिल्कुल अलग रखना चाहिए।’ यह कहना है पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का। हाल एक इंटरव्यू में वह यह बातें करते नजर आए।

विज्ञापन


देश के साथ खड़े रहने की बात भी कही
इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में जसबीर जस्सी एक तरफ पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की बात करते हैं। वहीं वह अपने देश के लिए साथ खड़े रहने की बात भी कहते हैं। जसबीर जस्सी का कहना है, ‘हम अपने देश के साथ हैं, यह कहने वाली बात नहीं है। हम लोग बॉर्डर पर बैठे हैं। हम लोग तो बॉर्डर पर लड़ने वाले लोग हैं, इन बातों का असर हमारे ऊपर बहुत होता है। देखिए, हम पंजाब के साथ खड़े होंगे तो ही भारत से खड़े होंगे।’    
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ये खबर भी पढ़ें: Border 2: दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर दी बड़ी अपडेट, साथियों के साथ मनाया जश्न 

पहले भी पाकिस्तानी कलाकारों को किया सपोर्ट 
पिछले दिनों भी जब दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के एक्टिंग करने पर बवाल खड़ा हुआ तो भी जसबीर जस्सी ने उन्हें सपोर्ट किया। जसबीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों से समस्या है तो पहले यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म से सारे पाकिस्तानी गाने हटा दिए जाएं। जसबीर का कहना है कि इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के 80 प्रतिशत गाने पाकिस्तानी गानों से इंस्पायर हैं। जसबीर का मानना है कि पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगाना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।  

अपने बयान के कारण ट्रोल भी हुए जसबीर 
पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने के अपने बयान के बाद सोशल मीडिया पर जसबीर जस्सी ट्रोल भी हो रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यह सब लाइमलाइट के लिए ऐसा कर रहे हैं।’ एक अन्यू यूजर ने लिखा, ‘अरे, इन्हें इग्नोर कीजिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इनके घर का कोई व्यक्ति पहलगाम में मर जाता, तब पता लगता।’ ऐसे ही कई कमेंट यूजर्स ने जसबीर जस्सी के बयान को लेकर किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed