फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjabi sensation Diljit Dosanjh New Song Senorita with Colombian singer J Balvin Released

Diljit Dosanjh: जन्मदिन पर दिलजीत का नया गाना रिलीज, कोलंबियन सिंगर के साथ गाया 'सेनोरिटा'

Tue, 06 Jan 2026 08:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Jan 2026 08:30 PM IST
सार

jbalvin Senorita Video Song Out: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आज 06 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन उन्होंने अपने फैंस को तोहफा दिया है। उनका गाना 'सेनोरिटा' रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Punjabi sensation Diljit Dosanjh New Song Senorita with Colombian singer J Balvin Released
दिलजीत दोसांझ-जे बाल्विन का गाना 'सेनोरिटा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'सेनोरिटा' आज मंगलवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ कोलंबियन सिंगर जे बाल्विन भी नजर आए हैं। दिलजीत ने 'सेनोरिटा' सॉन्ग को पंजाबी जुबान से और मजेदार और खास बना दिया है। 

विज्ञापन

कोलंबियन सुपरस्टार के साथ दिलजीत की साझेदारी
दिलजीत दोसांझ के यूट्यूब चैनल से यह गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में दिलजीत परफॉर्म कर रहे हैं। गाने को कोलंबियन सुपरस्टार जे बाल्विन ने गाया है। इस गाने को राज रंजोध और जे बाल्विन ने लिखा है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का टीजर जब रिलीज हुआ था, तभी यूजर्स इसे कोलैबोरेशन ऑफ द ईयर' कह रहे थे। अब जब गाना रिलीज हो गया है तो काफी तारीफ हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
दिलजीत दोसांझ के इस गाने पर नेटिजन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दो लीजेंड साथ में'। एक यूजर ने लिखा, 'गाने में वाइब है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'जन्मदिन पर क्या कमाल का सरप्राइज दिया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'पंजाबी आ गए ओए'।

यह खबर भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के जन्मदिन पर 'बॉर्डर 2' की कास्ट ने किया विश, वरुण धवन-अहान शेट्टी और सोनम ने किया स्पेशल पोस्ट


 
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' में आएंगे नजर
दिलजीत दोसांझ आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलजीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इसमें वे सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में दिलजीत परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाएंगे, जो 18वीं स्क्वाड्रन के सदस्य थे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed