फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjabi Comedian Jaswinder Bhalla Dies At 65 He Starts His Career From Audio Cassette Was Part Of Many Movies

Jaswinder Bhalla: ऑडियो कैसेट से की कॉमेडी करियर की शुरुआत, कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे जसविंदर भल्ला

Fri, 22 Aug 2025 10:28 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 22 Aug 2025 10:28 AM IST
सार

Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे जसविंदर भल्ला के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक है। जानिए जसविंदर भल्ला ने कैसे शुरू किया अपना करियर।

विज्ञापन
Punjabi Comedian Jaswinder Bhalla Dies At 65 He Starts His Career From Audio Cassette Was Part Of Many Movies
जसविंदर भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है, क्योंकि मशहूर पंजाबी कॉमेडियन-एक्टर जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले जसविंदर भल्ला ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। इनमें कई हिट व बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जाएगा। जानते हैं अपने करियर में किन फिल्मों का हिस्सा रहे जसविंदर भल्ला।

विज्ञापन

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में रहे प्रोफेसर
4 मई 1960 को लुधियाना में जन्में जसविंदर भल्ला के पिता प्राइमरी स्कूल के टीचर थे। जसविंदर भल्ला काफी पढ़े-लिखे थे। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से पीएचडी की डिग्री भी हासिल की थी। जसविंदर भल्ला ने पंजाब  एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर, फिर प्रोफेसर और बाद में हेड ऑफ डिपार्टमेंट के तौर भी काम किया। वो साल 2020 में अपनी नौकरी से रिटायर हुए। 

विज्ञापन

Punjabi Comedian Jaswinder Bhalla Dies At 65 He Starts His Career From Audio Cassette Was Part Of Many Movies
जसविंदर भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी सीरीज ‘छनकटा’ से की करियर की शुरुआत
जसविंदर भल्ला ने साल 1988 में ऑडियो कैसेट ‘छनकटा’ 1988 से बतौर कॉमेडियन अपनी शुरुआत की। बाद में इस सीरीज की लगभग 27 से भी ज्यादा ऑडियो और वीडियो कैसेट रिलीज हुईं। इसके बाद उन्होंने 1998 में आई फिल्म ‘दुल्ला भाटी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1999 में वो ‘माहौल ठीक है’ में इंस्पेक्टर जसविंदर भल्ला के रोल में नजर आए और यहीं से उन्हें पहचान मिली।

कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों का रहे हिस्सा
भल्ला ने अपने करियर में कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। इनमें कई हिट फिल्में भी शामिल हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘जिन्ने मेरा दिल लुटिया’, ‘जट एंड जूलियट’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘सरदार जी’, ‘पावर कट’, ‘मुंडे कमाल दे’, ‘किटी पार्टी’ और ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी कई फिल्में कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed