{"_id":"65992cd8c1e38758f009b542","slug":"prime-minister-narendra-modi-posted-swasti-mehul-bhajan-dwar-mere-ram-aaye-praised-her-on-social-media-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: स्वस्ति मेहुल का 'मेरे राम आएंगे...' सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, लोगों से की भजन सुनने की अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
PM Modi: स्वस्ति मेहुल का 'मेरे राम आएंगे...' सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, लोगों से की भजन सुनने की अपील
Sat, 06 Jan 2024 04:06 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 06 Jan 2024 04:06 PM IST
सार
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां धूम धाम से की जा रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस बीच अब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर सिंगर स्वस्ति मेहुल के राम भजन को शेयर इसकी सराहना भी की है। पीएम से तारीफ पाकर स्वस्ति भी गदगद हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और स्वस्ति मेहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पिछले कई दिनों से स्वस्ति मेहुल का एक भजन खूब चर्चा में है। स्वस्ति ने भगवान राम के लिए एक भजन गाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। स्वस्ति का यह राम भजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल को भी भा गया है। पीएम मोदी ने हाल ही में, स्वस्ति मेहुल के इस गाने को लेकर एक ट्वीट भी किया है। पीएम के इस ट्वीट के बाद सिंगर ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
पीएम ने की स्वस्ति मेहुल के भजन की तारीफ
पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है।’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने इस भक्तिमय राम भजन का लिंक भी शेयर किया है, ताकि सभी लोग इस गाने को सुन पाएं। यूजर्स भी स्वस्ति के इस भजन की सरहाना कर रहे हैं और उनके भजन को ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है।
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल के गाने के भी मुरीद हुए थे पीएम
इससे पहले पीएम मोदी ने जुबिन नौटियाल का 'मेरे घर राम आए हैं' भजन साझा करते हुए लिखा, 'भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।
Raid 2: अजय देवगन ने शुरू की 'रेड 2' की शूटिंग, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा
विज्ञापन
स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है। #ShriRamBhajan https://t.co/0nD3XmAbzk
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2024
विज्ञापन
पीएम ने की स्वस्ति मेहुल के भजन की तारीफ
पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है।’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने इस भक्तिमय राम भजन का लिंक भी शेयर किया है, ताकि सभी लोग इस गाने को सुन पाएं। यूजर्स भी स्वस्ति के इस भजन की सरहाना कर रहे हैं और उनके भजन को ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Singer Swasti Mehul sings a few lines from her song 'Dwar Mere Ram Aaye'. Prime Minister Narendra Modi posted about the rising singer and praised her on social media platform 'X'. pic.twitter.com/bFQP06srje
— ANI (@ANI) January 6, 2024