फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime Minister Narendra Modi And United Kingdom Prime Minister Keir Starmer Enjoy Song Sapphire

पीएम मोदी संग कीर स्टारमर ने ‘सफायर’ गाने का आनंद लिया, यशराज स्टूडियो में यूके पीएम ने सुना ‘DDLJ’ का सॉन्ग

Thu, 09 Oct 2025 07:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Oct 2025 07:03 PM IST
सार

PM Modi And UK PM Keir Starmer enjoy Song Sapphire: इन दिनों यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भारत दौरे पर हैं। वह भारतीय गीतों खासकर बॉलीवुड सॉन्ग के कायल हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी संग वह ‘सफायर’ गाने का आनंद लेते दिखाई दिए। साथ ही यशराज स्टूडियो में भी उन्होंने ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का एक मशहूर गाना सुना।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi And United Kingdom Prime Minister Keir Starmer Enjoy Song Sapphire
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में सिंगर एड शीरन और अरिजीत सिंह के गाने ‘सफायर’ का आनंद लिया। यह गाना शास्त्रीय संगीत की तर्ज पर परफाॅर्म किया गया था। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने साझा किया ट्वीटर पर वीडियो
यूके पीएम कीर स्टारमर के साथ ‘सफायर’ गाना का आनंद लेने वाला वीडियो पीएम मोदी ने अपने एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दाेनों देशों के पीएम मंत्रमुग्ध होकर गाना सुनते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

 



यूके पीएम ने यशराज स्टूडियो में सुना ‘DDLJ’ का सॉन्ग
गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) का मशहूर गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' सुन रहे हैं। यह वीडियो उन्होंने हाल ही में स्टूडियो में रिकॉर्ड किया था।

ये खबर भी पढ़ें: यशराज स्टूडियो पहुंचे यूके PM, रानी मुखर्जी ने की मुलाकात; अगले साल से ब्रिटेन में बनेंगी तीन बॉलीवुड फिल्में

यूके में शूट होंगी यशराज की अपकमिंग फिल्में 
यशराज ने यूके पीएम का वीडियो साथ करने के साथ एक कैप्शन भी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है। वह लिखते हैं, ‘यूके और वाईआरएफ का रिश्ता बहुत पुराना है। हम यूके पीएम को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) का सॉन्ग 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' सुनाकर बेहद खुश हैं। यह बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म अपनी 30वीं वर्षगांठ मना रही है।’ बताते चलें कि फिल्म ‘डीडीएलजे’ की शूटिंग यूके में हुई थी। बुधवार को भी वाईआरएफ ने घोषणा की कि उसकी आगामी तीन फिल्में 2026 से यूके में बनाई जाएंगी। 

कई निर्माताओं से यूके पीएम ने मुलाकात की 
यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने बुधवार को भी कई बड़े फिल्म स्टूडियो का दौरा किया था। कई बड़े निर्माताओं से मुलकात की। इसमें मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और वाईआरएफ के अक्षय विधानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed