फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preeti Jhangiani husband Parvin Dabas discharged from hospital was injured in road accident

Parvin Dabas: प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास को मिली अस्पताल से छुट्टी, सड़क दुर्घटना में हो गए थे घायल

Fri, 27 Sep 2024 01:40 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Sep 2024 01:40 PM IST
सार

मोहब्बतें अभिनेत्री प्रीति झंगियानी के पति और अभिनेता परवीन डबास हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। अब परवीन को अस्पताल में छुट्टी मिल गई है और वह घर आ गए हैं।

विज्ञापन
Preeti Jhangiani husband Parvin Dabas discharged from hospital was injured in road accident
प्रीति झंगियानी-परवीन डबास - फोटो : इंस्टाग्राम:@dabasparvin

विस्तार

अभिनेता-निर्देशक और मोहब्बतें अभिनेत्री प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास को होली फैमली अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेता कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। वह कई दिनों से आईसीयू में थे। अभिनेता परवीन डबास शनिवार, 21 सितंबर, 2024 की सुबह एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। अब परवीन घर आ गए हैं और रिकवरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट कर दी खबर
परवीन डबास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल से छुट्टी मिलने और घर पर आ जाने की खबर दी है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, 'आप सभी की चिंता और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मैं अब घर वापस आ गया हूं और धीरे-धीरे ठीक भी हो रहा हूं। आशा करता हूं जल्द ही अपने पैरों के सहारे खड़ा हो पाऊंगा'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parvin Dabas (@dabasparvin)



हेल्थ को लेकर जारी हुआ था बयान
खबरों की मानें तो अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने पीठ और घुटने में तेज दर्द की शिकायत की। परवीन के चेहरे या सिर पर कोई चोट नहीं है और उनके शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं है। इससे पहले प्रो पंजा लीग का आयोजन करने वाली उनकी खेल टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया था, 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता और प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शनिवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद वह बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में हैं।'

'ड्रिंक एंड ड्राइव' के आरोप पत्नी ने किए खारिज
खबरों की मानें तो परवीन डबास की पत्नी प्रीति ने 'ड्रिंक एंड ड्राइव' खबरों को लेकर साफ किया था कि एक्सिडेंट के समय परवीन नशे में नहीं थे। पुलिस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। परवीन गाड़ी चलाते समय ड्रिंक एंड ड्राइव के बिल्कुल खिलाफ हैं। बता दें परवीन डबास को खोसला का घोसला, माई नेम इज खान, मानसून वेडिंग, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्हें 'इधर उधर' और 'हम है, कल आज और कल' जैसे टीवी सीरियल्स में भी देखा गया है। उन्हें आखिरी बार प्राइम वीडियो के शर्मा जी की बेटी में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed