फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pratham files complaint against south actor darshan fans for threatening him

Darshan: राम्या के बाद अभिनेता प्रथम ने साउथ एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ की शिकायत, बोले- मुझे सड़क पर रोका

Wed, 30 Jul 2025 12:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

South Actor Darshan Controversy: बीते दिनों साउथ एक्टर दर्शन के प्रशंसकों द्वारा धमकाए जाने पर अभिनेत्री राम्या ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब अभिनेता प्रथम ने भी दर्शन के फैंस पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Pratham files complaint against south actor darshan fans for threatening him
प्रथम और दर्शन - फोटो : एक्स

विस्तार

हाल ही में अभिनेता प्रथम ने साउथ एक्टर दर्शन के प्रशंसकों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बंगलुरू पुलिस से संपर्क किया। इससे पहले अभिनेत्री-राजनेता राम्या ने भी दर्शन के समर्थकों पर ऑनलाइन धमकी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब यह नया मामला से आने से केस पेंचीदा होता जा रहा है। आइए जानते हैं अभिनेता प्रथम ने क्या कहा। 

विज्ञापन

अभिनेता प्रथम के साथ हुआ बुरा बर्ताव
अभिनेता प्रथम ने बंगलुरू ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि साउथ एक्टर दर्शन के प्रशंसकों ने उन्हें धमकी दी है। प्रथम ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ सदस्यों ने उन्हें रास्ते में रोका और दर्शन के खिलाफ बोलने के लिए उनके साथ बुरा बर्ताव किया और अपशब्द भी कहे। यह घटना तब घटी जब वह वह बंगलुरू के डोड्डाबल्लापुर तालुक में एक मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। हालांकि, आपको बताते चलें कि फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ramya : पुलिस कमिशनर बोले- राम्या की शिकायत दर्ज, सुपरस्टार शिव राजकुमार ने भी दिया एक्ट्रेस का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

राम्या ने भी दर्ज कराई शिकायत
बीते सोमवार को एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं और मंगलवार को अभिनेत्री की शिकायत बंगलुरू पुलिस ने रजिस्टर कर ली थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि उन्हें कई दिनों से दुष्कर्म, जाने से मारने आदि की धमकियां ऑनलाइन दी जा रही थी। इस शिकायत के बाद कई एक्टर्स अभिनेत्री के समर्थन में उतर आए हैं। 

कौन हैं अभिनेता प्रथम?
प्रथम एक अभिनेता और ‘बिग बॉस’ कन्नड़ सीजन 4 के विजेता हैं। उन्होंने 'क्वाटले सतीशा', 'एमएलए', 'राजू कन्नड़ मीडियम', 'कर्नाटक आलिया' और 'फर्स्ट नाइट विद देव्वा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed