Prajakta Koli: बॉलीवुड के बाद प्राजक्ता कोली ने रखा मराठी सिनेमा में कदम, जारी किया फिल्म का पोस्टर
Prajakta Koli Marathi Debut: सोशल मीडिया, ओटीटी और बॉलीवुड से पहचान बनाने वालीं प्राजक्ता कोली अब मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राजक्ता ने शेयर किया पोस्ट
प्राजक्ता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'उस भाषा के प्यार में, जिसे मैं अपनी मातृभाषा कहती हूं। मिलते हैं, बहुत जल्द।' प्राजक्ता ने फैंस को जानकारी देते हुए फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में भी फैंस को बताया है।
विज्ञापन विज्ञापन
फिल्म की कहानी और निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन हेमंत ढोमे ने किया है। कहानी महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था और मराठी माध्यम स्कूलों के पतन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म समाज में एक गंभीर संदेश देने का प्रयास करेगी।
ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आठ साल की आलिया से मिलीं 33 साल की आलिया, एक्ट्रेस को पसंद आया गूगल जेमिनी का ट्रेंड
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में प्राजक्ता कोली के साथ मराठी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। इसमें सचिन खेड़ेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चांदेकर, क्षिती जोग, कदंबरी कदम, हरीश दुहाडे और पुष्कराज चिरपुटकर जैसे कलाकार शामिल हैं। इन सभी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी मज़बूत बनाती है।
प्राजक्ता का अब तक का सफर
प्राजक्ता की पहचान सबसे पहले यूट्यूब से हुई, जहां वह रिलेटेबल और हल्के-फुल्के हास्य वाले वीडियो बनाती थीं। इसके बाद उन्हें ओटीटी पर नेटफ्लिक्स की रोमांटिक सीरीज 'मिसमैच्ड' से पहचान मिली। शो को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि इसका चौथा और अंतिम सीजन भी अगले साल आने वाला है। इसी बीच प्राजक्ता ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें वह वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आईं। हाल ही में वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'अंधेरा' में भी दिखाई दीं।