फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   prabhas film fauji to feature anupam kher in key role reports update on hanu raghavapudi movie

Fauji: 'फौजी' में हुई इस बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री! फिल्म में प्रभास के साथ इस भूमिका में आएंगे नजर

Fri, 07 Feb 2025 09:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Feb 2025 09:26 AM IST
सार

प्रभास की फिल्म 'फौजी' को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म में एक बॉलीवुड अभिनेता को अहम भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। 
 

विज्ञापन
prabhas film fauji to feature anupam kher in key role reports update on hanu raghavapudi movie
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी कई फिल्मों के निर्माण में व्यस्त है, जिसमें से एक है 'फौजी'। यह वॉर ड्रामा फिल्म हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित है। निर्माता समय-समय पर इस फिल्म से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। प्रभास इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जो इसकी कास्ट से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

अनुपम खेर बनेंगे फिल्म का हिस्सा
फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के आरएफसी में चल रही है और ताजा चर्चा यह है कि प्रभास के साथ फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अनुपम खेर इसमें प्रभास के साथ नजर आ सकते हैं। अगर रिपोर्ट्स सच हैं तो कार्तिकेय 2 और टाइगर नागेश्वर राव के बाद यह उनकी तीसरी तेलुगु फिल्म होगी।
आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे प्रभास
हालांकि, फौजी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फौजी एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभास कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रभास, मारुति दासारी द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी द राजा साब की भी शूटिंग कर रहे हैं, जिसे भी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। पाइपलाइन में इतनी सारी फिल्में होने के कारण, प्रभास बिना किसी ब्रेक के लगातार काम कर रहे हैं।
फिल्म में नजर आएंगी ये अभिनेत्री
फिल्म फौजी को मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री इमावी को मुख्य भूमिका में लिया गया है। विशन चंद्रशेखर इस बिग बजट मूवी के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं, जबकि कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने संपादन का काम संभाला है, और सिनेमैटोग्राफी सुदीप चटर्जी द्वारा संभाली गई है।
Thursday Box Office: पहले दिन दहाड़ी विदामुयार्ची, 'स्काई फोर्स' की उड़ान भी जारी, बेहाल रहा इन फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed