{"_id":"6673b0d4c7e0e6a109099b38","slug":"prabhas-deepika-padukone-film-kalki-2898-ad-pre-booking-55-555-tickets-sold-before-release-in-north-america-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकट
Thu, 20 Jun 2024 10:02 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:02 AM IST
सार
उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' के टिकट की प्री-बुकिंग चालू है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां 'कल्कि 2898 एडी' के अब तक 55,555 टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कल्कि 2898 एडी' अब रिलीज की दहलीज पर पहुंच चुकी है। ऐसे में फिल्म का तेजी से प्रचार किया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं की कोशिश है कि उनकी यह भारत के बाहर भी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों द्वारा देखी जाए। नॉर्थ अमेरिका में निर्माताओं की यह कोशिश कामयाब होती हुई भी दिखाई दे रही है, क्योंकि वहां फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
55,555 टिकटों की हुई बिक्री
उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' के टिकट की प्री-बुकिंग चालू है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां 'कल्कि 2898 एडी' के अब तक 55,555 टिकट बिक चुके हैं। इस आंकड़े से जाहिर है कि उत्तरी अमेरिका में दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इसके टिकट भी धड़ल्ले से बिकते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Sunny Deol: साउथ के निर्देशक के साथ धमाकेदार एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं सनी देओल, पहला पोस्टर जारी
विज्ञापन
ये कलाकार आएंगे नजर
'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। वैजयंती मूवीज द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी समेत कई कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इसमें बुज्जी नाम का एक पात्र भी देखने को मिलेगा, जो एक कार है और उसके लिए कीर्ति सुरेश ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है।
Ajith Kumar: अजरबैजान के लिए रवाना हुए अजित कुमार, 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग करेंगे पूरी
27 जून, 2024 होगी रिलीज
'कल्कि 2898 एडी' में मृणाल ठाकुर, शोभना और पसुपथी भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होगी। दर्शकों को उम्मीद है कि उन्हें इस फिल्म के जरिए कुछ नया देखने को मिलेगा और निर्माताओं को फिल्म से मोटी कमाई करने की उम्मीद है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।
Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी की शादी को लेकर अफवाह उड़ाने वालों पर नाराज हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-खामोश!