फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi sinha Zaheer Iqbal Wedding Shatrughan Sinha reacted on rumors said khamosh

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी की शादी को लेकर अफवाह उड़ाने वालों पर नाराज हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-खामोश!

Thu, 20 Jun 2024 09:29 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 20 Jun 2024 09:29 AM IST
सार

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में ना शामिल होने की खबरों को अफवाह करार दिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों को अपने मशहूर डायलॉग ‘खामोश!’ कहकर चुप रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Sonakshi sinha Zaheer Iqbal Wedding Shatrughan Sinha reacted on rumors said khamosh
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamzahero

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इनकी शादी को लेकर कई तरह की अफवाह भी उड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दोनों शादी करने वाले हैं। ऐसे में सभी की निगाहें दोनों के परिवार पर टिकी हैं, खासकर सोनाक्षी सिन्हा के परिवार पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह अपनी बेटी की  शादी में शामिल होंगे और उन्हें प्यार और आशिर्वाद देंगे। अभिनेता के इस बयान ने कई अफवाहों को खामोश कर दिया है। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?  
विज्ञापन


शादी में शामिल ना होने की अफवाहों को नकारा
हाल ही में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साक्षात्कार में अपनी बेटी की शादी में ना शामिल होने की खबर को अफवाह बताया और इसे खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज अभिनेता ने कहा कि वह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं और वह दोनों की शादी में शामिल भी होंगे। उन्होंने कहा,  ‘मुझे बताओ, वैसे भी यह किसकी जिंदगी है? यह मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी ताकत कहती है। मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा?’
विज्ञापन

'किंग' की शूटिंग से पहले लंदन रवाना हुए शाहरुख खान
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की खुशी रखती है मायने
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी की खुशी ही उनकी प्राथमिकता है और वह भी अपने  पिता के लिए ऐसा ही सोचती हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को अपना साथी चुनने की पूरी स्वतंत्रता है और अपनी इच्छा के अनुसार अपनी शादी की योजना बनाने का हक है।

फर्जी खबर फैलाने वालों को कहा- खामोश!
अभिनेता ने फर्जी खबर फैलाने वालों पर नाराजगी जताई और उन्हें संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं उन्हें अपने खास डायलॉग से सावधान करना चाहूंगा खामोश! यह तुम्हारा काम नहीं है। केवल अपने काम से मतलब रखो।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शादी करेंगे। 
Suniel Shetty: पुरानी यादों में खोए दिखे सुनील शेट्टी, बोले- 'हेरा फेरी' और 'बॉर्डर' हिट होगी मुझे यकीन था
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed