Ajith Kumar: अजरबैजान के लिए रवाना हुए अजित कुमार, 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग करेंगे पूरी
दक्षिण भारत के दिग्गज सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म विदा मुयार्ची को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग खत्म करने के लिए वह अजरबैजान के लिए रवाना हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजित कुमार कॉलीवुड यानी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनके चाहने वाले लाखों की संख्या में हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाई है। अभिनेता के प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म विदा मुयार्ची की बेसब्री से इंतजार है।
यह कॉलीवुड की प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें अजित कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अजित फिल्म अंतिम शेड्यूल की शूटिंग में शामिल होने के लिए अजरबैजान के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें आज सुबह (20 जून) चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस फिल्म की लगभग 30 प्रतिशत शूटिंग अभी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म को पूरा करने के बाद अभिनेता अजित गुड बैड अग्ली की शूटिंग शुरू करेंगे।
Suniel Shetty: पुरानी यादों में खोए दिखे सुनील शेट्टी, बोले- 'हेरा फेरी' और 'बॉर्डर' हिट होगी मुझे यकीन था
विदा मुयार्ची की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में त्रिशा कृष्णन मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। वहीं, अर्जुन सरजा एक और महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उनके अलावा रेजिना कैसांद्रा और आरव भी सहायक भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में लोगों को अनिरुद्ध रविचंदर का शानदार संगीत सुनने को मिलेगा। फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज करने की योजना पर मेकर्स तेजी से काम कर रहे हैं।
Box Office Collection: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'चंदू चैंपियन', 'मुंजा' की कमाई में भी आई गिरावट