फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pop singer Taylor Swift to release her first The Official Eras Tour Book after Eras Tour final leg kicks off

Taylor Swift: एरास टूर के अंतिम चरण पर निकलीं टेलर स्विफ्ट, इस दिन जारी करेंगी अपनी पहली आधिकारिक पुस्तक

Wed, 16 Oct 2024 09:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 16 Oct 2024 09:12 PM IST
सार

टेलर स्विफ्ट आधिकारिक तौर पर अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग एरास टूर के आखिरी चरण की शुरुआत करेंगी और इसके समाप्त होने के बाद वे अपनी पहली पुस्तक जारी करेंगी। 
 

विज्ञापन
Pop singer Taylor Swift to release her first The Official Eras Tour Book after Eras Tour final leg kicks off
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलर स्विफ्ट अब एक लेखिका बनने जा रही हैं। 15 अक्तूबर को एक घोषणा में टेलर ने खुद इस बड़ी खबर को साझा किया। अपनी नई किताब के बारे में प्रशंसकों को जानकारी देते हुए गायिका-गीतकार ने बताया कि वह दिसंबर 2024 में अपने एरास टूर के समाप्त होने के तुरंत बाद अपनी पहली आधिकारिक पुस्तक जारी करेंगी, जो उनके जीवन का सबसे शानदार दौरा है।

विज्ञापन

256 पन्नों की होगी पुस्तक
अपनी बहुप्रतीक्षित पुस्तक के बारे में जानकारी साझा करते हुए टेलर ने कहा कि 256 पन्नों की यह पुस्तक उनके दौरे की आधिकारिक जानकारी देगी। आगामी पुस्तक का शीर्षक 'द ऑफिशियल एरास टूर बुक' है। इसके जरिए टेलर अपने एरास टूर से अपनी कहानियां और यादें साझा करेंगी और इसमें कुछ ऐसी तस्वीरें भी होंगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलर ने ट्वीट कर दी जानकारी
इसकी जानकारी टेलर ने ट्वीट के जरिए भी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'हम इस सप्ताह द एरास टूर के अंतिम चरण की शुरुआत करेंगे, जिसे समझना मुश्किल है। यह दौरा सबसे शानदार अनुभव रहा है और मुझे पता था कि मैं उन यादों को एक खास तरीके से याद करना चाहती हूं, जो हमने साथ में बनाई हैं। वैसे, वास्तव में दो तरीके हैं। 'द ऑफिशियल एरास टूर बुक' की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं, जो मेरे अपने व्यक्तिगत विचारों, पहले कभी नहीं देखी गई परदे के पीछे की तस्वीरों, हर रात आप लोगों द्वारा लाई गई सभी जादुई यादों से भरी हुई है।'

विज्ञापन

कब जारी होगी पुस्तक?
टूर की सफलता और इस दौरान बनी यादों के जश्न में टेलर स्विफ्ट ने दो रोमांचक रिलीज की घोषणा की, जो 29 नवंबर से टारगेट पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, टेलर स्विफ्ट 'द टॉरचर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट: द एंथोलॉजी' को विनाइल और सीडी पर जारी करेगी, जिससे प्रशंसकों को उनके कुछ सबसे अंतरंग कार्यों को फिर से जीने का मौका मिलेगा। प्रशंसक 'द ऑफिशियल एरास टूर बुक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टेलर स्विफ्ट के कई प्रसिद्ध गीतों में साहित्यिक संदर्भ हैं और वे लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और इसलिए, प्रशंसक लंबे समय से चाहते थे कि टेलर स्विफ्ट एक किताब लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed