फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Poonam Dhillon spoke about working with the late Rishi Kapoor shared her experiences from those days

Poonam Dhillon: पूनम ढिल्लों ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव, नीतू सिंह को लेकर कही ये बात

Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
सार

Poonam Dhillon Shared Experiences From Those Days: अभिनेत्री पूनम ढिल्लों हाल ही में इंडस्ट्री के अपने शुरुआती दिनों को याद करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया।

विज्ञापन
Poonam Dhillon spoke about working with the late Rishi Kapoor  shared her experiences from those days
पूनम ढिल्लों-ऋषि कपूर-नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूनम ढिल्लों इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं, जिन्होंने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी उन्होंने फिल्में कीं। हाल ही में पूनम ढिल्लों ने चिंटू जी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी।

विज्ञापन

शादी के बाद नीतू कपूर ने लिया इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने हाल ही में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम का अनुभव शेयर किया। साथ ही याद किया कि अभिनेत्री नीत कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद धीरे-धीरे अपने अभिनय करियर से दूरी बना ली थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर 70 और 80 के दशक में सबसे चर्चित और पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी में शामिल थे। बाद में दोनों ने शादी रचा ली और शादी के बाद नीतू कपूर ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- 'दोनों का रोमांस नहीं देख पाई'
इंडस्ट्री से ब्रेक लेने से पहले नीतू सिंह की आखिरी फिल्म 'गंगा मेरी मां' (1983) थी। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पूनम ढिल्लों ने उन दिनों का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जब तक वे इंडस्ट्री में आईं, नीतू कपूर पहले ही इंडस्ट्री से दूर हो चुकी थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'जब मैं इंडस्ट्री में आई, तब उनकी शादी हुई ही थी। नीतू ने लगभग एक्टिंग छोड़ दी थी। मैं शादी में शामिल हुई थी और तब मैं फिल्मों में आई ही थी, लेकिन मैं उनका रोमांस नहीं देख पाई, क्योंकि मैं उस समय इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं थी'। 

Michael Madsen: 'किल बिल' और 'रिजर्वायर डॉग्स' के अभिनेता का निधन, मैनेजर ने बताई मौत की वजह

विज्ञापन

कपूर परिवार की मेहमाननवाजी को किया याद
पूनम ढिल्लों ने ऋषि कपूर के साथ 'बीवी ओ बीवी' फिल्म की शूटिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि माहौल सकारात्मक और गर्मजोशी से भरा रहता था। यह कपूर परिवार की उदारता के कारण था। अभिनेत्री ने कपूर परिवार की मेहमाननवाजी की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि कपूर परिवार अक्सर पंजाबी खाना परोसता। अभिनेत्री ने कहा कि वे जब भी उनके घर जातीं तो अक्सर नीतू कपूर खुद खाना बनातीं और प्यार से परोसती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed