फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Phani Majumdar Death Anniversary: Know About director Career movies and Life Story

Phani Majumdar: बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा तक खूब चमके फणी मजूमदार, इस अभिनेता को दी करियर की पहली हिट

Thu, 16 May 2024 07:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 May 2024 07:29 AM IST
सार

निर्देशक फणी मजूमदार को खासतौर पर फिल्म 'स्ट्रीट सिंगर' के जरिए लोकप्रियता मिली। इसका निर्देशन उन्होंने 1938 में किया था। फणी मजूमदार ने हिंदी जगत में कई लोगों के साथ काम किया।

विज्ञापन
Phani Majumdar Death Anniversary: Know About director Career movies and Life Story
फणी मजूमदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक फणी मजूमदार की आज डेथ एनिवर्सरी है। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें मीना कुमारी अभिनीत क्लासिक 'आरती' और 'ऊंचे लोग' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेशों तक रही। फणी मजूमदार ने सिंगापुर में काम करते हुए साल 1955 में हैंग तुह (Hang Tuah) बनाई, जिसके लिए उन्हें 7वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में गोल्डन बियर के लिए भी नामांकित किया गया था। आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन


शक्ति सामंत सीखे सिनेमा के गुर
फणी मजूमदार का जन्म 28 दिसंबर 1911 को हुआ। निर्देशक फणी मजूमदार ने 1930 के दशक में बीएन सरकार द्वारा स्थापित कलकत्ता के न्यू थिएटर स्टूडियो में फिल्म निर्देशक पीसी बरुआ के साथ काम किया और इस दौरान उन्होंने 1935 में 'देवदास' जैसी क्लासिकल फिल्म का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने मुंबई जाकर बॉम्बे स्टूडियो के साथ काम किया और फिल्म जगत को सुरैया, आंदोलन, तमन्ना जैसी फिल्में दीं। फणी मजूमदार ने हिंदी जगत में कई लोगों के साथ काम किया, इन्हीं में से एक थे शक्ति सामंत। कहा जाता है कि शक्ति सामंत ने सिनेमा के शुरुआती गुर फणी मजूमदार से ही सीखे थे। एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप में काम करने से पहले शक्ति सामंत ने बॉम्बे टाकीज में धोबी डॉक्टर और तमाशा जैसी फिल्मों में फणी मजूमदार के साथ काम किया था।
विज्ञापन

Alaya F: पति से तलाक के बाद उनकी दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों जैसा करते हैं व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन


'स्ट्रीट सिंगर' से छा गए
निर्देशक फणी मजूमदार को खासतौर पर फिल्म 'स्ट्रीट सिंगर' के जरिए लोकप्रियता मिली। इसका निर्देशन उन्होंने 1938 में किया था। के एल सहगल को भी उनकी फिल्म स्ट्रीट सिंगर के गाने से ही पहचान मिली। इस फिल्म में के एल सहगल (कुंदन लाल सहगल) ने गीत 'बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए' गाना गया था। के एल सहगल को आज भी इस गाने के लिए याद किया जाता है। मजूमदार, के एल सहगल को एक असाधारण कलाकार मानते थे। जब केएल सहगल ने जब 'बाबुल मोरा' गाना गाया था, तब उन्होंने मजूमदार से अनुरोध किया कि उन्हें सेट पर लाइव गाने दें। खास बात रही कि बाबुल मोरे की प्लेबैक रिकॉर्डिंग नहीं की गई थी, बल्कि उन्होंने सीधे इसे हारमोनियम के साथ सड़कों पर गाया था और ये गाना क्लासिक माना जाता है।
Rajkummar Rao: मन्नत के बाहर दिन भर खड़े रहते थे राजकुमार, ऐसे हुई थी शाहरुख से पहली मुलाकात

क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्में भी बनाईं
फणी मजूमदार के हिंदी सिनेमा से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा तक में अपने निर्देशन के जरिए योगदान दिया। फणी मजूमदार ने अपने करियर में कई भाषाओं की फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने पंजाबी, मैथिली और मगधी में भी फिल्में बनाई थीं। दिग्गज अभिनेता रहे फिरोज खान को भी पहली हिट मजूमदार की फिल्म से मिली थी। फणी मजूमदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऊंचे लोग' फिरोज की पहली हिट फिल्म थी। 16 मई 1994 को फणी मजूमदार इस दुनिया को अलविदा कह गए।
Janhvi Kapoor: महेंद्र सिंह धोनी को अपनी फिल्म दिखाना चाहती हैं जान्हवी, क्रिकेटर को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed