{"_id":"6682bfaa19d8b185490517e6","slug":"payal-malik-got-evicted-from-bigg-boss-ott3-click-here-to-know-about-her-opinion-about-the-show-and-eviction-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BB OTT3: अपनी एलिमिनेशन से खफा हैं पायल मलिक, बोलीं-जनता ने दिया प्यार, घरवालों ने किया पीठ पर वार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BB OTT3: अपनी एलिमिनेशन से खफा हैं पायल मलिक, बोलीं-जनता ने दिया प्यार, घरवालों ने किया पीठ पर वार
Mon, 01 Jul 2024 08:12 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:12 PM IST
सार
पायल मलिक को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। वे बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को शुक्रियाा अदा करती नजर आईं। इसके बाद वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं जहां उन्होंने कहा, 'देखिए मेरा मानना है कि मेरा एलिमिनेशन सही नहीं है'।
विज्ञापन
पायल मलिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक संग भाग ले रहे हैं। इस शो में दर्शकों को तीनों की जोड़ी पसंद भी आ रही थी, लेकिन अब अब अरमान की पहली पत्नी और व्लॉगर पायल मलिक घर निकल गईं हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद पायल मीडिया से इंटरैक्ट करती नजर आईं। आइए जानते हैं पायल ने अपने एलिमनेशन के बारे में क्या कुछ कहा है।
जनता ने दिया प्यार
पायल मलिक को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। वे बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को शुक्रियाा अदा करती नजर आईं। इसके बाद वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं जहां उन्होंने कहा, 'देखिए मेरा मानना है कि मेरा एलिमिनेशन सही नहीं है। मैंने तो अभी तक खेलना भी शुरू नहीं किया था। मैं वोटिंग की वजह से बाहर नहीं निकली हूं। मैं घर वालों की वजह से बाहर हूं। जनता ने मुझे काफी प्यार और स्पोर्ट किया है'।
Kusha Kapila: 'मुझे फर्क नहीं पड़ता', अपने तलाक पर किए गए समय रैना के कमेंट पर कुशा कपिला ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
दीपक चौरसिया इस सीजन के लिए सही नहीं
पायल मलिक अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे नाजी भाई और दीपक चौरसिया जी ने नॉमिनेट किया था। मेरे मन में नाजी भाई को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। दीपक चौरसिया ने हम तीनों को अलग-अलग नहीं देखा इसलिए उन्होंने मुझे नॉमिनेट कर दिया जो गलत था। वे खुद शो में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उनके साथ हेल्थ की समस्या है। उन्हें इस सीजन में नहीं बल्कि अगले सीजन में आना चाहिए था'।
रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने इस्कॉन मंदिर पहुंचे 'मिश्री' के कलाकार
हमसे गलती हुई है आप नहीं करिए
पायल मलिक से जब पूछा गया कि क्या वे दो शादी का समर्थन करती हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए हमसे गलती हुई है और हम नहीं चाहते हैं कि कोई और भी इस गलती को दोहराए। जैसा प्यार मुझ में और कृतिका में है वह दो औरतों के बीच होना नामुमकिन है। मैं जाते-जाते सबसे यही कहना चाहती हूं कि आप सब मिलकर खूब अरमान और पायल को सपोर्ट करें। वे खेल में बने रहना डिजर्व करते हैं'।