फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan OG actress Sriya Reddy says she playing role which written for tabu fans think she replaced her

Pawan Kalyan-OG: तब्बू के हाथ से निकली 'ओजी' इस अभिनेत्री ने लपकी? पवन कल्याण की फिल्म पर हुआ दिलचस्प खुलासा

Mon, 20 May 2024 09:59 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 20 May 2024 09:59 AM IST
सार

श्रिया रेड्डी की आगामी फिल्म 'ओजी' है, जिसमें वे पवन कल्याण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का हिस्सा बनने पर अभिनेत्री  ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan OG actress Sriya Reddy says she playing role which written for tabu fans think she replaced her
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओजी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें और दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म गैंगस्टर पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। सुजीत इस बात का भी खुलासा कर चुके हैं कि वे खुद पवन कल्याण के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


तब्बू के लिए लिखे गए किरदार को पाकर खुश हुईं श्रिया
इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ मुख्य नायिका के तौर पर अभिनेत्री श्रिया रेड्डी को चुना गया है। वे इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं अब उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में फिल्म और अपने किरदार के बारे में दिलचस्प खुलासे किए। श्रिया रेड्डी ने कहा कि वे तब्बू की प्रशंसक हैं और तब्बू ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें वे खुद अपने जीवन में देखती हैं। वहीं साथ ही उन्होंने बताया कि वह अब एक ऐसी भूमिका निभा रही हैं, जो मूल रूप से तब्बू के लिए थी।
विज्ञापन

Chandu Champion: जब तेज बुखार में कार्तिक कूदे ठंडे पानी में, कुछ नहीं सोचा आगे के करियर के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का खुलासा करने से किया इनकार
श्रिया रेड्डी ने कहा, 'मुझे एक तेलुगु फिल्म में रोल मिला, जो असल में तब्बू के लिए लिखा गया था। उनका नाम स्क्रिप्ट पर लिखा गया था। मुझे वह विशेष भूमिका मिली, लेकिन मैं यह नहीं बताना चाहता कि यह कौन सी फिल्म है। निर्माताओं ने मुझे बताया कि उन्होंने उस किरदार के लिए तब्बू को लेने की योजना बनाई है, लेकिन मुझे वह मौका पाकर खुशी हुई। यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।'
Salman-Alizeh: भांजी अलीजेह को खुद पर किताब नहीं लिखने देंगे सलमान, दुबई में हुई मजेदार बातचीत

ओजी के अलावा हाथ में नहीं कोई और तेलुगु फिल्म
हालांकि, अभिनेत्री ने फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से अब ऐसा लगा रहा है कि वे पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' का जिक्र कर रही थीं, क्योंकि उन्होंने हाल के दिनों में पवन कल्याण अभिनीत फिल्म के अलावा कोई अन्य तेलुगु फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में प्रशंसकों का भी यही मानना है कि 'ओजी' में तब्बू के लिए किरदार लिखा गया था, लेकिन किसी कारण से वे फिल्म में शामिल नहीं हो पाईं और अब वह भूमिका अभिनेत्री श्रिया रेड्डी निभा रही हैं।
Lok Sabha Election Voting: अक्षय कुमार ने डाला वोट, सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर दिखाई दिए ये कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed