Patna Shuklla: कॉलेज में रवीना की एक झलक के लिए खिड़कियों से कूद रहे थे छात्र, एक्ट्रेस ने किया दिलचस्प खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना टंडन इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रही रवीना आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। फिलहाल रवीना अपनी फिल्म 'पटना शुक्ला' को लेकर चर्चा में हैं, जो आज ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रवीना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की और कई दिलचस्प खुलासे किए।
सलमान खान के साथ डेब्यू
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक साक्षात्कार में रवीना ने बताया कि उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। गौरतलब है कि साल 1991 में रवीना सलमान खान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कॉलेज के दिनों को याद करते हुए रवीना ने कहा, 'एक दिन, हमारे प्रिंसिपल ने मुझे ऑफिस में बुलाया और कहा कि मेरे माता-पिता को घर से पढ़ाई कराना चाहिए, वे मुझे कॉरेस्पोंडेंस डिग्री पर विचार करने के लिए कह रहे थे, क्योंकि जब मैं परीक्षा देने कॉलेज आई थी तो वे मेरे लिए सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर सके थे।
खिड़कियों से कूदने लगे थे छात्र
रवीना ने आगे कहा, 'उस समय कॉलेज में मेरी एक झलक पाने के लिए लोग छात्र उत्सुक थे। कुछ छात्र ऐसे भी थे, जो मुझे देखने के लिए खिड़कियों से बाहर कूद रहे थे। मेरे प्रिंसिपल को इस बात की चिंता थी कि मैं इतने सारे लोगों के साथ अपनी पढ़ाई कैसे पूरी करूंगी'।
Ananya-Aditya Roy Kapur: पहली बार साथ जमी आदित्य-अनन्या की जोड़ी, दोनों को देख प्रशंसकों ने लुटाया प्यार
'पटना शुक्ला' में वकील के किरदार में नजर आ रही हैं रवीना
फिलहाल, रवीना 'पटना शुक्ला' में नजर आ रही हैं, जो कि एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म में भारत में प्रचलित शिक्षा घोटाले की कहानी को दिखाया गया है। रवीना ने फिल्म में वकील तन्वी शुक्ला का किरदार निभाया है। फिल्म को विवेक बुडाकोटी ने निर्देशित किया है, जबकि इसके निर्माता अरबाज खान है। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को यह फिल्मी कितनी पसंद आती है।
Maidaan: 'मैदान' के आईएमएक्स रिलीज की घोषणा, अजय देवगन ने नए पोस्टर के साथ किया एलान