फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pathaan Box Office Collection Worldwide Crossed Over 300 Crores French Media Calls Shahrukh Khan Man Of The Da

Shahrukh Khan: 'पठान' के तूफान से नहीं बच सकी फ्रांस की मीडिया, शाहरुख खान को दिया 'मैन ऑफ द डे' का खिताब

Sat, 28 Jan 2023 08:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Jan 2023 08:19 PM IST
सार

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने देश ही नहीं विदेशों में भी तहलका मचाया हुआ है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैन क्लब ने फ्रांसीसी न्यूज चैनल से एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें शाहरुख को 'मैन ऑफ द डे' कहा गया।

विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Worldwide Crossed Over 300 Crores French Media Calls Shahrukh Khan Man Of The Da
फिल्म पठान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को पहले ही दिन से फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। चार साल बाद एक्शन अवतार में शाहरुख खान की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी ने फैंस को खुश कर दिया है। भारत में ही नहीं बल्कि फ्रांस के न्यूज चैनल्स पर भी ‘पठान’ की धूम मची हुई है।

विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection Worldwide Crossed Over 300 Crores French Media Calls Shahrukh Khan Man Of The Da
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने देश ही नहीं विदेशों में भी तहलका मचाया हुआ है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैन क्लब ने फ्रांसीसी न्यूज चैनल से एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें शाहरुख को 'मैन ऑफ द डे' कहा गया। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कैसे उनके फैंस और फॉलोअर्स ने 'पठान' पर बिना शर्त प्यार बरसाया है। इस न्यूज चैनल ने शाहरुख के स्टारडम की भी तारीफ की और फिल्म में उनके जबरदस्त अभिनय की सराहना भी की।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने और निक के मैचिंग टैटू का मतलब, प्रपोजल से है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection Worldwide Crossed Over 300 Crores French Media Calls Shahrukh Khan Man Of The Da
शाहरुख खान - फोटो : social media

वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार के फैन क्लब ने ट्विटर पर लिखा, 'मैन ऑफ द डे शाहरुख खान एक फ्रेंच न्यूज शो में दिखाया गया, जहां उन्होंने पठान और शाहरुख के वैश्विक सुपरस्टारडम की बात की। यही नहीं, इस न्यूज चैनल ने बताया कि फैंस शाहरुख को कितना प्यार करते हैं और उनके फैंस नफरत को मात देते हैं।’
 

MAN OF THE DAY — SHAH RUKH KHAN@iamsrk was featured on a French News show Le 1245 where they talked about #Pathaan, his global superstardom, and how the love of his FANs trumps hate. 🖤✨#ShahRukhKhan #SRK@yrf #YRF50 pic.twitter.com/7KzAty31XM

— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) January 28, 2023

 

 

विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection Worldwide Crossed Over 300 Crores French Media Calls Shahrukh Khan Man Of The Da
शाहरुख खान - फोटो : social media

आपको बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' तीन दिनों में ही दुनिया भर में कमाई के मामले में 300 क्लब में एंट्री कर गई है। वहीं, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की चौथे दिन की कमाई के बाद 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

RRR In Japan: 'आरआरआर' को जापान में बड़ी कामयाबी, एसएस राजामौली ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed