फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paresh rawal reveals about hera pheri 3 shooting and also says about film controversy

Hera Pheri 3: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा, विवादों पर भी दी प्रतिक्रिया

Mon, 15 Sep 2025 11:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 15 Sep 2025 11:45 AM IST
सार

Paresh Rawal On Hera Pheri 3: हाल ही में परेश रावल ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शड्यूल के बारे में खुलासा किया। साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर हुए विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Paresh rawal reveals about hera pheri 3 shooting and also says about film controversy
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि किस महीने से शूटिंग शूरू होगी। इसके साथ ही अभिनेता ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर हुए विवादों पर भी बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
परेश रावल ने न्यूज 18 से बातचीत की। उन्होंने हेरा फेरी 3 की शूटिंग पर कहा, "इस पर काम चल रहा है। हम अगले साल फरवरी-मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"

विज्ञापन


विवाद पर क्या बोले अभिनेता?
आगे अभिनेता से सवाल पूछा गया कि क्या हेरा फेरी 3 को लेकर हुए विवाद ने निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया है? इसके जवाब में उन्होंने बताया, "बहुत कुछ हुआ है, लेकिन इससे प्रियदर्शन के साथ मेरे रिश्ते में खटास नहीं आई है। ऐसा रिश्ता खराब नहीं होता है । वास्तव में, जो हुआ है वह यह है कि इसने हमारे समीकरण को और मजबूत कर दिया है। इन सबके माध्यम से, अब हम एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जानते हैं। घाव भर गया है । हमारा रिश्ता बहुत पारदर्शी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए करण जौहर ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, दायर की याचिका


मुझे नहीं लगता बाबूराव अकेले चल पाएगा
परेश रावल ने आगे बातचीत में कहा, " एक फिल्म सबकी वजह से बनती है । मुझे नहीं लगता कि बाबूराव अकेले चल पाएगा। आपको श्याम और राजू की भी जरूरत पड़ेगी। मैं लालची एक्टर नहीं हूं। मैं बेवकूफ भी नहीं हूं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जो यह मान ले कि दुनिया मेरी वजह से चलती है । अगर कभी कोई स्टैंडअलोन फिल्म भी बने, तो उसमें श्याम और राजू का होना ज़रूरी है।"

परेश रावल का वर्कफ्रंट
परेश रावल की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आगामी फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' में देखा जाएगा। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed