Karan Johar: व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए करण जौहर ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, दायर की याचिका
Filmmaker Karan Johar Moves Delhi HC: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बाद अब फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानिए उन्होंने क्या मांग की है?
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बढ़ते चलन के बीच सितारों की तस्वीरों और आवाज के साथ छेड़छाड़ कर उसके अवैध इस्तेमाल का खतरा भी काफी बढ़ा है। इसे लेकर फिल्मी सितारे सचेत हो रहे हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। अब फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
निर्माता ने की यह मांग
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फिल्म निर्माता करण जौहर ने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने लोगों को उनके नाम पर अवैध रूप से सामान बेचने से रोकने की मांग की है। करण जौहर ने आज सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर अपनी पहचान और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।
अपनी तस्वीरों और नाम वाले सामान की बिक्री पर रोक की मांग
करण जौहर की यह याचिका न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा के समक्ष सुनवाई के लिए आई, जिन्होंने उनके वकील से कुछ स्पष्टीकरण मांगे और मामले को आगे की कार्यवाही के लिए शाम 4 बजे के लिए सूचीबद्ध कर दिया। अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के अलावा करण जौहर ने अदालत से यह अनुरोध भी किया है कि कुछ वेबसाइट्स और प्लेटफार्म को निर्देश देने के लिए एक आदेश पारित किया जाए कि वे उनके नाम और तस्वीर वाले मग और टी-शर्ट सहित अन्य सामान की अवैध बिक्री न करें।
Emmy Awards: ओवेन कूपर ने सबसे कम उम्र में जीता एमी, ट्रैमेल टिलमैन बने अवॉर्ड जीतने वाले पहले अश्वेत कलाकार
करण जौहर के वकील ने कही ये बात
करण जौहर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने कहा, 'मुझे यह सुनिश्चित करने का अधिकार है कि कोई भी अनधिकृत रूप से मेरे व्यक्तित्व, चेहरे या आवाज का इस्तेमाल न करे'।