{"_id":"5872341e4f1c1b1529ba7efa","slug":"param-singh-play-lead-role-in-gulam-serial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सबकी जुबां पर 'गुलाम' के चर्चे, अाप भी देखिए क्या है इसमें खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सबकी जुबां पर 'गुलाम' के चर्चे, अाप भी देखिए क्या है इसमें खास
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
गुलाम के प्रामाेशन के लिए जारी किया गया पाेस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज-रोज टीवी पर सास-बहू के झगड़े वाले सीरियल देख अगर आप परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 16 जनवरी से आपके लिए लाइफ ओके एंटरटेनमेंट चैनल पर नया टीवी सीरियल ‘गुलाम’ प्रसारित होने जा रहा है। एक्शन, सस्पेंस, रोमांच और बेहतरीन डायलॉग से भरे इस खास टीवी सीरियल के जरिए फिल्मी कहानियों को छोटे पर्दे पर भी लाने की शुरूआत की गई है। यही कारण है कि दर्शकों में भी गुलाम को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिख रहा है। सीरियल के तीन अलग-अलग प्रोमो ने यू ट्यूब पर पहले ही धमाल मचा रखा है। एक सप्ताह के अंदर ही इन्हें देखने वालों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गई है। सीरियल से जुड़े तमाम पहलुओं पर मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार परम सिंह, नीति टेलर, विकास मनकतला, भगवान तिवारी और जाहिदा परवीन ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत की।
विज्ञापन
देखने काे मिलेगा परम का ये अंदाज
गुलाम में परम दिखेंगे मुख्य किरदार में
- फोटो : Amar ujala
सड्डा हक से लोगों के दिलों में जगह बना चुके परम सिंह इस सीरियल में गुलाम के रूप में दिखेंगे। सीरियल में परम का नाम रंगीला होगा। रंगीला हरियाणा के बेरहमपुर गांव के सबसे दबंग परिवार यानी चौधरी भीष्मा लाला के परिवार का गुलाम रहता है। चौधरी और उसके परिवार के एक हुक्म पर रंगीला अपनी जान तक दे सकता है। परम ने बताया कि उनके लिए ये निगेटिव रोल करना काफी टफ था, लेकिन सीरियल की स्टोरी काफी रोमांचक है। इसमें कई सस्पेंस है जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा और उनका किरदार भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नटखट नीति दिखेंगी नए लुक में
एक्टर परम सिंह अाैर नीति टेलर की केमिस्ट्री भी देखने काे मिलेगी
कैसी है ये यारियां जैसी बेहतरीन टीवी सीरियल से शोहरत पाने वाली नीति टेलर इस सीरियल में बिल्कुल ही अलग लुक में दिखेंगी। नटखट नीति को गांव की छोरी शिवानी का रोल मिला है। वह बताती हैं कि सीरियल के डायलॉग और एक्शन लोगों को खूब पसंद आएंगे।
ताे ये है बेरहमपुर की कहानी
बेरहमपुर
गुलाम हरियाणा के बेरहमपुर नामक गांव की कहानी है। इस गांव में देश का कानून नहीं, बल्कि यहां के चौधरी भीष्मा लाल, उसके बेटे वीर का कानून चलता है। चौधरी खानदान का गुलाम परम सिंह यानी रंगीला है। चौधरी खानदान रंगीला के जरिए ही पूरे गांव में क्राइम को अंजाम देते हैं।
सच्चाई को बयां कर रहा ये सीरियल
गुलाम सीरियल में किरदार निभाने वाले सभी कलाकार एक मंच पर
- फोटो : amar ujala
गुलाम में चौधरी भीष्मा लाला का किरदार भगवान तिवारी और उनकी पत्नी गुलगुली के रूप में जाहिदा परवीन दिखेंगी। दोनों ने सीरियल के जरिए क्राइम को बढ़ावा दिए जाने के सवाल को गलत ठहराया। बोले कुछ काल्पनिक कहानियां सच्चाई बयां करती हैं। ऐसी कहानियों को देखकर ही लोग जागरूक होते हैं और गलत काम करने से खुद को रोकते हैं। इसमें भी महिलाओं पर जो उत्पीड़न दिखाया जा रहा है कहीं न कहीं उससे बहुत सी महिलाएं गुजर चुकी हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि अलग-अलग कहानियों के जरिए ही ऐसी महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराया जाए ताकि वह ऐसे उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब दे सकें।