Panchayat Memes: 'गजब बेइज्जती है' समेत पंचायत के इन डायलॉग्स पर बने मजेदार मीम्स, रातों-रात वायरल हुए कलाकार
Panchayat 4 Release Date: 'पंचायत' सीरीज के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नया सीजन 24 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाला है।
विस्तार
प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत’ भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वालें कंटेंट में शामिल है। सीजन दर सीजन इस सीरीज का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। चाहे वो सोशल मीडिया पर सीरीज के डायलॉग्स को लेकर आई मीम्स की बाढ़ हो या फिर कलाकारों को मिलने वाला प्यार, सबकुछ बेशुमार तरीके से हुआ है।
अब पंचायत के सीजन 4 का ट्रेलर आ चुका है, इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर सीरीज ट्रेंड करने लगी हैं। 24 जून को सीरीज स्ट्रीम हो रही है, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं इस सीरीज से जुड़े उन डायलॉग्स के बारे में, जो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गए। आलम ये रहा कि हर किसी की जुबान पर ये डायलॉग्स आ गए।
‘देख रहा है ना बिनोद’
पंचायत के दूसरे सीजन में से निकला ये डायलॉग तो आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना कि उस वक्त हुआ था। दरअसल सीजन के एक सीन में 'बनराकस' बिनोद को प्रधान जी के बारे में कुछ चुगली करते हुए कहता है कि ‘देख रहा है ना बिनोद’..., बस इस सीन पर मीम्स की बरसात हो गई है। आए दिन हर मुद्दे पर बिनोद और 'बनराकस' सोशल मीडिया पर दिखने लगे। हर कोई इसका अलग-अलग वर्जन तैयार करके सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा। चलिए आपको बिनोद पर बने कुछ मीम्स दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप हंसते- हंसते बेहाल हो जाएंगे। इस डायलॉग ने रातों-रात मीम्स के बाजार में सुनामी ला दी। हर किसी ने अपने-अपने तरीके से इस पर मीम्स बनाकर शेयर किया। साथ ही बनराकस और बिनोद भी सीरीज के चर्चित किरदारों में से एक बन गए।
Dekh Raha Hai Binod? pic.twitter.com/hYju75yjKr
— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) June 24, 2024
‘गजब बेइज्जी है’
शुरुआत हुई पंचायत सीजन 1 से, जिसमें हर-हर सीन पर गजबे मीम बने। वो भी एक से बढ़ कर एक। 'गजब बेइज्जती है...' कहने को तो ये एक सिंगल डायलॉग था लेकिन इस पर इतने मीम्स बने कि उस दौर के सभी वीडियोज और क्रिएटिव्स में गजब बेइज्जती वाला ये डायलॉग छाया रहा। ये डायलॉग बोलने वाले वैभव राजौरिया का वैसे तो इस सीरीज में बहुत छोटा-सा रोल था, पर वो ऐसे छा गए जैसे शोले का सांभा छा जाता है। डायलॉग एक ही था, पर बोलने वाला एक्टर सुपरहिट हो गया।
पंचायत सीरीज का एक किरदार जो मुझे ज्यादा भाता है वो विनोद का है। बोलने का एक्सेंट गजब ही है। विनोद के लिए यह सीरीज देखी जा सकती है।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) May 29, 2024
बाकी वेब सीरीज वालों को एक सलाह यह देनी कि 2-3 सीजन में खत्म कर दिया करिए। ज्यादा खींचेंगे तो जनता रूठ जाएगी। #Panchayat pic.twitter.com/9Gn9rghxqL
पंचायत के प्रधान जी का ये डायलॉग भी सीजन दर सीजन ऑडियंस को काफी पसंद आता रहा है। हर ऐसी सिचुएशन जहां प्रधान जी को गुस्सा आता है वो इसी तरह का डायलॉग बोलते हैं। सोशल मीडिया पर ये डायलॉग भी काफी चर्चित है और इस पर भी काफी मीम्स बनते रहते हैं।
I stopped watching Hindi shows a while ago because of the tired plots & artificiality, but Panchayat seems to be an exception. For once it feels like a slice of authentic India & is full of witty twists. Kudos to the creators for providing real entertainment after a long time. pic.twitter.com/pL6OObqSFc
— Savitri Mumukshu - सावित्री मुमुक्षु (@MumukshuSavitri) May 23, 2022
'एक एक कप चाय और बोला जाए।'
ये सीन भी बिनोद और बनराकस के बीच फिल्माया जाता है, जिसमें बिनोद बनराकस से कहता है कि 'एक एक कप चाय और बोला जाए' क्योंकि वो कुछ ऐसा देख रहे होते हैं जिसे देखकर उन्हें काफी मजा आता है। सीरीज के इस डायलॉग पर भी कई मीम्स बने। लोगों ने इसे अलग-अलग तरीके से शेयर किया।
Me and my friend even in 50° degree temperature pic.twitter.com/sYPkWijdmU
— Darshannn (@D4Dramatic) June 1, 2024
'किजिए मीटिंग मीटिंग... खेलिए मीटिंग मीटिंग... करते रहिए मीटिंग मीटिंग... अलहुआ मीटिंग'
ये डायलॉग भी इस सीरीज का काफी पॉपुलर हुआ। जब प्रधान जी, सचिव जी और मंजू देवी गांववालों के साथ मीटिंग करते हैं तो बनराकस इससे परेशान होकर ये कहते हुए नजर आता है। इस डायलॉग को भी अलग ही प्यार मिला था।