फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Padma Awards 2024 announced Bollywood actor Mithun Chakraborty awarded by Padma Bhushan

Padma Awards 2024: पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप और विजयकांत को मिलेगा पद्म भूषण

Thu, 25 Jan 2024 11:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Jan 2024 11:04 PM IST
सार

 ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
Padma Awards 2024 announced Bollywood actor Mithun Chakraborty awarded by Padma Bhushan
मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप, विजयकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, दिवंगत तमिल अभिनेता विजयकांत और गायिका ऊषा उत्थुप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को सभी नामों की घोषणा कर दी गई। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं।

विज्ञापन

Fighter Day 1 Collection: 'कृष 3' से भी कम रही फिल्म ‘फाइटर’ की ओपनिंग, ऋतिक की ब्रांड वैल्यू का कड़ा इम्तिहान

विज्ञापन

हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार हैं मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को हुआ था। उन्होने अपने अभिनय की शुरुआत आर्ट फिल्म मृगया से की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में वे उभरकर सामने आए। 80 के दशक में उन्होंने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली थी। अब तक वे बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बांग्ला, ओड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की हैं।

70-80 के दशक में गाए कई चार्टबस्टर गाने

वहीं, ऊषा का जन्म 1947 में तमिलनाडु के मद्रास (अब चेन्नै) के एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी तीनों बहने उमा पोचा, इंदिरा श्रीनिवासन और माया सामी भी गायिका हैं। छह भाई-बहनों में उनका स्थान पांचवां है। उत्थुप ने 1970 और 1980 के दशक में संगीतकार आरडी बर्मन और बप्पी लाहिड़ी के लिए कई गाने गाए| इन्होंने अन्य गायकों द्वारा गाए आरडी बर्मन के "मेहबूबा मेहबूबा" और "दम मारो दम" जैसे कुछ गीत फिर से गईं जो काफी लोकप्रिय हुए। 

विज्ञापन

विजयकांत को भी मिलेगा पद्म भूषण

विजयकांत साउथ सिनेमा के ही नहीं बल्कि राजनीति में भी बड़ा नाम थे। अभिनेता औऱ राजनेता विजयकांत का पूरा नाम नारायणन विजयराज अलगारस्वामी था। वे तमिल सिनेमा में 1980 और 1990 के दशक में बड़ा नाम रहे थे। वह 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। राजनीति में प्रवेश करने से पहले विजयकांत एक सफल अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। विजयकांत तमिलनाडु विधानसभा के वर्तमान डीएमडीके अध्यक्ष भी थे।
Sapna Choudhary: ‘हरियाणे की छोरी’ अब सिर्फ इस ‘एक’ की, सपना चौधरी के फैसले से प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed