फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paanch Fauladi Director Mohan Bhakri Passed Away He mainly Produced Horror Movies

Mohan Bhakri Passed Away: दिग्गज निर्माता मोहन भाकरी का निधन, हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाने थे निर्देशक

Thu, 18 Apr 2024 10:16 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 18 Apr 2024 10:16 PM IST
सार

दिग्गज निर्माता-निर्देशक मोहन भाकरी का आज गुरुवार, 18 अप्रैल को निधन हो गया है। उन्हें हॉरर फिल्मों के लिए ही जाना जाता था। मोहन भाकरी के निधन से उनके चाहने वालों के बीच गम का माहौल हना हुआ है।

विज्ञापन
Paanch Fauladi Director Mohan Bhakri Passed Away He mainly Produced Horror Movies
मोहन भाकरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने निर्माता-निर्देशक मोहन भाकरी का निधन हो गया है। मोहन भाकरी को हॉरर फिल्मों के लिए ही जाना जाता था। उन्होंने मुख्य रूप से हॉरर फिल्मों का निर्माण किया था। इसके साथ ही निर्देशक ने कुछ पंजाबी फिल्मों का भी निर्माण किया था। मोहन भाकरी के निधन से उनके चाहने वालों के बीच गम का माहौल हना हुआ है। उन्होंने आज गुरुवार, 18 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने पुणे में आखिरी सांस ली है।

विज्ञापन


कई दिग्गज सितारों के साथ किया था काम 
मोहन भाकरी के निधन से जुड़ी फिलहाल कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मोहन भाकरी ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  मोहन ने कई हॉरर फिल्मों को निर्देशिक किया है। उन्होंने राज बब्बर, दारा सिंह, सुनील धवन, सलमा आगा और किरण कुमार समेत कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया था। 
विज्ञापन


Article 370 OTT Release: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी यामी की 'आर्टिकल 370', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन भाकरी ने इन फिल्मों को किया निर्देशित
उन्हें इंडस्ट्री में हॉरर फिल्में बनाने के लिए ही जाना जाता था। उनकी फिल्मों में चीख (1985), अप्राधि कौन? (1982), खूनी महल (1987), कब्रिस्तान (1988), पड़ोसी की बीवी (1988), खूनी मुर्दा (1989), अमावस की रात (1990), रूहानी ताकत (1991), इंसान बना शैतान (1992), पांच फौलादी (1988),  दो मदारी (1983), मौला जट (1990) और अपराधी कौन (2000) समेत कई अन्य फिल्मों को निर्देशित किया है। एक जमाने में उनकी हॉरर फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती थी। इसके साथ ही उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।  

धीमी गति से चल रही 'बड़े मियां छोटे मियां', जानें 8वें दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed