Oscar nomination 2023: ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए फाइनल राउंड तक पहुंचीं ये फिल्में, रेस में बॉलीवुड आगे
हाल ही में, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर के लिए योग्य 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की है और इस लिस्ट में भारतीय फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर फिल्मी जगत के लिए एक बहुत बड़ा अवॉर्ड है। जिसमें देश-विदेश की फिल्में नामांकित होती हैं और फिर पुरस्कार जीतती हैं। ऑस्कर 2023 के लिए नामांकन होने हैं। इसके अंतिम राउंड तक पहुंचने वाली फिल्मों की घोषणा कर दी गई है। इस लिस्ट में ऐसी फिल्में हैं, जो आधिकारिक तौर पर अलग-अलग जॉनर में एक दूसरे को टक्कर दे सकती हैं, लेकिन केवल इस लिस्ट में शामिल होने से यह गारंटी नहीं मिलती है कि फिल्म अकादमी पुरस्कारों की फाइनल लिस्ट का भी हिस्सा बनेगी। बता दें कि अंतिम लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी और ऑस्कर 12 मार्च को होने हैं।
हाल ही में, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर के लिए योग्य 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की है और इस लिस्ट में भारतीय फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में एसएस राजामौली की 'आरआरआर', संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' शामिल हैं। यही नहीं, इस लिस्ट में गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' ने भी अपनी जगह बनाई है।
इसे भी पढ़ें- Ant-Man and The Wasp Quantumania: एंट-मैन का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, सबसे बड़े विलेन की एंट्री ने मचाया तहलका
पिछले कुछ वर्षों से ऑस्कर नॉमिनेशन के साथ भारत का लंबा इतिहास रहा है। कुछ भारतीय फिल्में जैसे कूझंगल, जल्लीकट्टू, गली बॉय, विलेज रॉकस्टार्स, न्यूटन, विसरनानी ये सभी ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में असफल रही हैं। भारत की तरफ से भेजी जाने वाली फिल्मों में से अब तक सिर्फ तीन फिल्में 'मदर इंडिया', 'सलाम बॉम्बे' और 'लगान' ही ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की कैटेगरी में नामित होने में यानी अंतिम पांच फिल्मों में जगह बना पाने में कामयाब हो सकी हैं।
Junior NTR: अमेरिकन इंग्लिश बोलने पर ट्रोल हुए जूनियर एनटीआर, यूजर्स बोले फेक एक्सेंट
आपको बता दें कि अकादमी अवार्ड, जो ऑस्कर अवार्ड के नाम से लोकप्रिय, एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे फिल्म इंटस्ट्री में कलात्मक व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। इस बार 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में होगा। टीवी स्टार जिमी किमेल इस साल ऑस्कर को होस्ट करेंगे।
Memes on Cold: 'कांप काहे रही हो...' इन मीम्स को देख कड़कड़ाती ठंड में हंसी से छूट जाएंगे पसीने