Shefali Jariwala: टीवी पर आने के लिए शेफाली ने किया 'कांटा लगा', मिले थे मात्र इतने रुपये; सख्त खिलाफ थे पिता
Shefali Jariwala On Kanta Laga Song: शेफाली जरीवाला को प्रसिद्धि ‘कांटा लगा’ गाने से मिली। हालांकि, उनको ये गाना कैसे मिला और इस गाने के लिए उन्हें कितनी फीस मिली। इसके बारे में एक बार खुद शेफाली ने बताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं अभिनेत्री व मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई सदमे में है। शेफाली के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं है। अभी ये कहा जा रहा है कि उनकी मौत की वजह कार्टिएक अरेस्ट है। शेफाली को रीमिक्स सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से पहली सफलता मिली और वो रातोंरात फेमस हो गईं। शेफाली ने एक पुराने इंटरव्यू में इस गाने से जुड़ा किस्सा साझा किया था और बताया था कि कैसे उन्हें ये गाना मिला था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस गाने के लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी।
शेफाली को मिले थे 7 हजार रुपए
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने से जुड़े किस्से साझा किए थे। शेफाली ने बताया था कि मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी, जब निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने मुझे कॉलेज के बाहर देखा और कांटा लगा रीमिक्स का म्यूजिक वीडियो ऑफर किया। अपनी सफलता का श्रेय ‘कांटा लगा’ गाने को देते हुए शेफाली ने बताया था कि उनके पिता शुरू में इस गाने को करने के खिलाफ थे। अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं उस समय कॉलेज में थी और मैं एक पढ़े-लिखे परिवार से आती हूं, इसलिए मेरे माता-पिता ने मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। लेकिन मैं इसे करना चाहती थी क्योंकि मुझे इसके लिए पैसे मिल रहे थे। मैंने उस गाने से 7 हजार रुपए कमाए और मैं खुद को टीवी पर देखना चाहती थी।”
पापा थे खिलाफ, फिर ऐसे उन्हें मनाया
शेफाली ने बताया था कि वो इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए उत्सुक थीं, लेकिन उनके पिता इसके पक्ष में नहीं थे। उन्होंने बताया था कि मेरे पिता इसके पूरी तरह खिलाफ थे। इसलिए पहले मैंने अपनी मां को विश्वास में लिया और फिर हम दोनों ने मेरे पिता को मना लिया। और वह गाना इतना हिट हुआ कि यह मेरे लिए एक फेरी टेल जैसा था। इसने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
यह खबर भी पढ़ेंः Shefali Jariwala Death: कौन हैं शेफाली जरीवाला के पति? छोटे पर्दे पर हैं मशहूर, सुशांत सिंह के साथ किया काम
2018 में शेफाली ने किया था अपना डिजिटल डेब्यू
शेफाली के करियर की बात करें तो कुछ और म्यूजिक वीडियो के बाद शेफाली ने अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड और अब पति पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 में भाग लिया था। इसके बाद यह जोड़ी नच बलिए 7 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में लौटी थी। 2018 में शेफाली ने फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ALT बालाजी की एडल्ट कॉमेडी सीरीज ‘बेबी कम ना’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया। इसके बाद शेफाली लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आई थीं। जहां उन्हें काफी लाइमलाइट मिली थी।