फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nithya menen picked cow dung during shooting of her upcoming film idly kadai with dhanush

Nithya Menen: गोबर लगे हाथों से नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची यह एक्ट्रेस, सुनाया ‘इडली कढ़ाई’ से जुड़ा किस्सा

Wed, 16 Jul 2025 12:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 16 Jul 2025 12:55 PM IST
सार

Nithya Menen Talks About Shooting Of Idly Kadai: हाल ही में नित्या मेनन ने अपनी आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' को लेकर की गई मेहनत के बारे में बताया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Nithya menen picked cow dung during shooting of her upcoming film idly kadai with dhanush
नित्या मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार धनुष की आगामी फिल्म ‘इडल कढ़ाई’ की काफी चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के दौरान उन्होंने ऐसे काम किया, जो उनके लिए यादगार बन गया। अभिनेत्री ने फिल्म के दौरान के अनुभवों का साझा किया है। चलिए जानते हैं नित्या मेनन के बताए अनुभवों के बारे में। 

विज्ञापन

गोबर के उपले बनाना सीखा
हाल ही में अभिनेत्री नित्या मेनन सिनेमा विकटन के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘इडली कढ़ाई फिल्म के लिए मैंने गोबर के उपले बनाना सीखा। फिल्म मेकर्स ने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह करने को तैयार हूं और मैंने हां कह दिया। इस तरह जिंदगी में पहली बार मैंने अपने हाथों से उपले बनाना और गोल करना सीखा।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: फिलहाल रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’; सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई तक टाली अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन


नाखून में गोबर लगा था
आगे बातचीत में नित्या मेनन ने बताया कि जब उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार लेने दिल्ली जाना था, उसके एक दिन पहले वह फिल्म के लिए गोबर वाला सीन शूट कर रही थी। फिर उन्होंने कहा, ‘यह बहुत आश्चर्यजनक है कि जब मैं अपना राष्ट्रीय पुरस्कार लेने गई तो मेरे नाखूनों में गोबर लगा हुआ था। यह बहुत सुंदर है, है ना? यही तो जिंदगी है। मुझे इस फिल्म से मिले अनुभव शानदार रहे, क्योंकि मुझे ऐसा करने का मौका नहीं मिलता।’ 


फिल्म के बारे में
'इडली कढ़ाई' फिल्म का निर्दशन, लेखन और सह निर्माण का काम धनुष ने किया है। इस फिल्म में धनुष और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा अरुण विजय, शालिनी पांडे, सत्यराज, पार्थिबन, पी समुथिरकानी और राजकिरण भी नजर आएंगे। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed