Niharika Konidela: भाई वरुण तेज और लावण्या की शादी की अफवाहों पर निहारिका ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बड़ी बात
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है और कहा जा रहा है कि दोनों साल के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब वरुण की बहन निहारिका ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निहारिका कोनिडेला साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती के लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है और कहा जा रहा है कि दोनों साल के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब वरुण की बहन निहारिका ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर निहारिका ने क्या कहा है।
भाई की शादी को लेकर कही यह बात
पिछले कुछ दिनों से वरुण और लावण्या की शादी की खबरों ने उनके फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। अभिनेत्री निहारिका से हाल ही में, एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उनके भाई की शादी को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं तो इस बात में कितनी सच्चाई है। इस बात का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘ चलो डेड पिक्सल्स के बारे में बात करते हैं।’ अभिनेत्री के इस बयान को सुनकर फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि निहारिका अपने भाई के शादी की बात को छुपा रही हैं।
Mahesh Babu Rajamouli: महेश बाबू और राजामौली की नई फिल्म का मुहूर्त निकला, शुरू हुईं विदेश में शूटिंग की तैयार
पति चैतन्य संग चल रही है अनबन
इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि निहारिका की शादी में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। कुछ हफ्ते पहले निहारिका और उनके पति चैतन्य दोनों ने अफवाहों के बीच इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और यह खबर आ रही थी कि दोनों की शादी में कुछ अनबन चल रही है। अब ताजा खबरों की मानें तो निहारिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज से अपने पति की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में तलाक की खबरों ने भी जोर पकड़ा हुआ है।
Hrithik Roshan: छत पर एक शेड के नीचे शूट हुआ था ऋतिक रोशन का पहला पोर्टफोलियो, डब्बू रतनानी ने किया खुलासा
शादी की तस्वीरें भी कर दी डिलीट
आपको बता दें कि चैतन्य ने भी निहारिका को अनफॉलो करने पर उनके साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। हालांकि, यह कदम सबसे पहले अभिनेत्री निहारिका द्वारा उठाया गया था। कहा यह भी जा रहा है कि निहारिका ने अपनी शादी की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। अब उनके फैंस इस बात से चिंता में आ गए हैं कि कहीं दोनों अलग तो नहीं होने वाले हैं।