फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   NBA Loss Sinks Warner Bros Discovery Stock Bad for HBO Max and Discovery lifestyle networks

Warner Bros: एनबीए ने वार्नर ब्रदर्स के साथ तोड़ी डील, डिस्कवरी और एचबीओ मैक्स को भी लगा झटका

Thu, 25 Jul 2024 11:35 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 25 Jul 2024 11:35 PM IST
सार

वार्नर ब्रदर्स के शेयर बाजार के खुलने के बाद लगभग आठ प्रतिशत गिरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह एनबीए द्वारा वार्नर ब्रदर्स के प्रतिद्वंदी कंपनी के साथ डील कर लेना है। 

विज्ञापन
NBA Loss Sinks Warner Bros Discovery Stock Bad for HBO Max and Discovery lifestyle networks
एनबीए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वार्नर ब्रदर्स एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। बुधवार को एनबीए द्वारा तीन बड़े राइट्स डील की घोषणा के बाद वार्नर ब्रदर्स के शेयर काफी नीचे आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनबीए ने वार्नर ब्रदर्स के साथ डील ब्रेक कर लिया है जिसके वजह से वह पेशेवर बास्केटबॉल से बाहर हो गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है--
विज्ञापन


एनबीए ने तोड़ी डील 
वार्नर ब्रदर्स के शेयर बाजार के खुलने के बाद लगभग आठ प्रतिशत गिरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह एनबीए द्वारा वार्नर ब्रदर्स के प्रतिद्वंदी कंपनी के साथ डील कर लेना है। एनबीए के इस सौदे की वजह से वार्नर ब्रदर्स को काफी नुकसान उठाना पर सकता है। सूत्रों के मुताबिक अब वार्नर ब्रदर्स के डिस्कवरी को व्यावसायिक बास्केटबॉल से बाहर रख दिया गया है।
विज्ञापन


OTT Release In August: ओटीटी पर खूब मचेगा धमाल, अगस्त महीने में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्नर ब्रदर्स के शेयर हुए सस्ते 
मैक्वेरी इक्विटी रिसर्च के टिम नोलन के मुताबिक वार्नर ब्रदर्स को भविष्य में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि, ' वार्नर ब्रदर्स के शेयर निकट भविष्य में कुछ भी अच्छा नहीं कर पाएंगे। वैसे भी वार्नर ब्रदर्स के शेयर पहले से ही सस्ते हैं और अब उनका मूल्य भी काफी कम हो गया है। इसमें निवेश करना घाटे का सौदा हो सकता है। 

'सरफिरा' ने तोड़ा दम, 14वें दिन भी निराशाजनक रही कमाई

वार्नर ब्रदर्स करेंगे करवाई 
एनबीए ने वार्नर ब्रदर्स की प्रतिद्वंदी कंपनी के साथ सौदा कर लिया है। इस सौदे की वजह से एचबीओ मैक्स की खेल पेशकश कमजोर होगी। ऐसा माना जा रहा है कि वार्नर ब्रदर्स जल्द ही वह एनबीए पर उचित करवाई करेगा। सूत्रों की मानें तो वार्नर ब्रदर्स पर मुकदमा चलाने की योजना बना रहा है. लेकिन नजदीकी भविष्य में वार्नर ब्रदर्स और एनबीए के बीच एक सौहार्दपूर्ण अंत नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed