फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nayanthara told the benefits of hibiscus tea but The Liver Doc rebuttal all her claims with his facts

Nayanthara: नयनतारा ने बताए गुड़हल की चाय के फायदे, द लिवर डॉक ने बता दिया झूठा, डिलीट करनी पड़ी पोस्ट

Mon, 29 Jul 2024 11:30 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:30 AM IST
सार

नयनतारा ने हिबिस्कस चाय (गुड़हल की चाय) के फायदों को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसे अब उन्होंने हटा दिया है। उनके किए दावों को एबी फिलिप्स ने खारिज कर दिया है।
 

विज्ञापन
Nayanthara told the benefits of hibiscus tea but The Liver Doc rebuttal all her claims with his facts
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

विस्तार

आजकल कई फिल्मी कलाकार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अच्छे खानपान को लेकर जानकारियां साझा करते हुए देखे जाते हैं, लेकिन कई बार यह उलटा भी पड़ा जाता है। पिछले दिनों अभिनेत्री सामंथा के साथ ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें उनके किए दावे को द लिवर डॉक के नाम से मशहूर हेपेटोलॉजिस्ट एबी फिलिप्स ने खारिज कर दिया था। अब अभिनेत्री नयनतारा के साथ भी यही हुआ है।

विज्ञापन

Nayanthara told the benefits of hibiscus tea but The Liver Doc rebuttal all her claims with his facts
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara

हाल ही में, नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हिबिस्कस चाय (गुड़हल की चाय) के फायदों को लेकर एक पोस्ट किया, जिसे अब वो डिलीट कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि यह उनकी सबसे पसंदीदा चाय है और जीनियस मुनमुन गनेरीवाल द्वारा तैयार किए गए डाइट प्लान में सबसे रोमांचक है। इसका इस्तेमान आयुर्वेद में लंबे वक्त से किया जाता रहा है। नयनतारा ने आगे लिखा कि इस चाय में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों में मददगार होती है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि यह चाय ऐसे लोगों के लिए बढ़िया है, जिन्हें त्वचा पर गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी आदि की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nayanthara told the benefits of hibiscus tea but The Liver Doc rebuttal all her claims with his facts
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

नयनतारा ने हिबिस्कस चाय को मानसून के लिए बहुत सही बताया था। नयनतारा ने लिखा था कि इस चाय में भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं। मौसमी बीमारी और संक्रमण से बचाव होता हैं। उन्होंने आगे लिखा था कि जिस किसी को भी इस नुस्खे की जरुरत हो, वो मुनमुन से पूछ सकता है।

विज्ञापन

Nayanthara told the benefits of hibiscus tea but The Liver Doc rebuttal all her claims with his facts
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

एबी फिलिप्स ने वैज्ञानिक डेटा के आधार पर अभिनेत्री के किए गए हर दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने नयनतारा से ठीक उलट बातें साझा की और हिबिस्कस चाय के बारे में सावधान रहने को कहा। खासकर ऐसे पुरुषों और महिलाओं को इसका नियमित इस्तेमाल करने से मना किया, जो प्रजनन आयु वर्ग में हैं। उन्होंने साफ-साफ लिखा कि पछताने से अच्छा होगा कि सुरक्षित रहें। अपनी पोस्ट में एक जगह पर उन्होंने नयनतारा पर तंज कसते हुए लिखा कि 'डॉक्टर' नयनतारा द्वारा किए गए दावे झूठे हैं।

Taapsee Pannu: प्यार के पागलपन में यकीन नहीं करतीं 'हसीन दिलरुबा', बोलीं- ये सारी चीजें पिक्चर में ही ठीक है
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed