फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui Shocking Reaction On Bollywood Stars Performing In Weddings

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर्स के लिए नवाज का चौंकाने वाला बयान, बोले- 'यह हमारे पेशे का हिस्सा है'

Fri, 09 May 2025 07:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 09 May 2025 07:27 PM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui On Bollywood Stars: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड एक्टर्स के शादी-पार्टी में डांस करने पर एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। जानें एक्टर ने स्टार्स को लेकर क्या कहा।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Shocking Reaction On Bollywood Stars Performing In Weddings
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui

विस्तार

अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर बेबाकी से बड़ी बातें भी बोल जाते हैं। वो इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब नवाजुद्दीन ने शादी समारोहों और पार्टियों में एक्टर्स के डांस करने के मुद्दे पर भी खुलकर बात की। साथ ही इसको लेकर शिकायत करने वाले लोगों को भी खुले शब्दों में जवाब दिया है। 

विज्ञापन

'इसमें गलत क्या है'
यूट्यूट चैनल ऑल अबाउट ईव के साथ अपनी हालिया बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान जब एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्हें पार्टियों और शादी समारोहों में डांस करने में कोई आपत्ति है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, “ हां, क्यों नहीं? इसमें क्या गलत है? यह हमारे पेशे का हिस्सा है। लोग शिकायत करते हैं कि अभिनेता शादियों में नाचते हैं, लेकिन हम सभी भांड हैं, यानी लोक कलाकार है।”

विज्ञापन

‘पहले भांडों को समाज में आने की नहीं थी इजाजत’
अभिनेता ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, “पहले भांडों को समाज में घुलने-मिलने की अनुमति नहीं थी। उन्हें गंदी नजर और बुरे प्रभाव के रूप में देखा जाता था। तब उन्हें गांवों के बाहर टेंट में रखा जाता था। भांडों को सिर्फ प्रदर्शन करने के लिए बुलाया जाता था और पैसे देने के बाद उन्हें तुरंत भेज दिया जाता था। भांडों को समाज में आने की अनुमति नहीं थी क्योंकि वे खुले विचारों वाले लोग हुआ करते थे।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: सिनेमाघरों से ओटीटी पर नहीं जाएगी आमिर की 'सितारे जमीन पर', जानें फिर कहां होगी रिलीज 

Nawazuddin Siddiqui Shocking Reaction On Bollywood Stars Performing In Weddings
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

‘शादी-समारोहों में डांस करने के सवाल पर मैं परेशान हो जाता हूं’
नवाजुद्दीन ने आगे मौजूदा वक्त के एक्टर्स के बारे में बात करते हुए कहा, “आजकल अभिनेताओं के पास पैसा, शोहरत और लग्जरी है, इसलिए उन्हें समाज का हिस्सा होने का एहसास होता है। मैं अभी भी समाज में फिट होने की कोशिश कर रहा हूं। जब लोग शादियों में नाचने के लिए मुझसे सवाल करते हैं तो मैं परेशान हो जाता हूं, लेकिन भांडगिरी जारी रहती है।” नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ में बारात में गाने वाले एक व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। वो सिर्फ एक गाने में ही थे।

यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: 'केसरी चैप्टर 2' की कामयाबी से मजबूत हुईं अनन्या पांडे, लेना चाहती हैं ये जोखिम

‘कोस्टाओ’ में नजर आए हैं नवाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में रिलीज हुई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘कोस्टाओ’ में नजर आए थे। सेजल शाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस महीने की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed