फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui Rautu Ka Raaz or Rautu ki Beli Zee5 changed name movie release soon

Rautu Ka Raaz: नवाजुद्दीन की एक और फिल्म चली ओटीटी पर, गोवा फेस्टिवल में दर्ज पिक्चर का जी5 ने बदल दिया नाम

Mon, 10 Jun 2024 11:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Jun 2024 11:07 PM IST
सार

'हड्डी' की सफलता के बाद, जी5 ने आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक और प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का निर्देशन आनंद सुरापुर ने किया है। फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है। नवाजुद्दीन की इस नई फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Rautu Ka Raaz or Rautu ki Beli Zee5 changed name movie release soon
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आखिरी बार फिल्म 'सैंधव' में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था। अब नवाज ने अपनी नई फिल्म 'रौतू का राज' का ऐलान कर दिया है, जिसके निर्देशन की कमान आनंद सुरापुर ने संभाली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा ओटीटी प्लेटर्म पर रिलीज होगी। फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन


'रौतू का राज' या 'रौतू की बेली'
फिल्म 'रौतू का राज' जल्द जी5 पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म को लेकर जानकारी दी थी कि रौतू की बेली डेढ़ दशक से अपराध मुक्त थी, लेकिन अब यहां एक राज पनप रहा है। आखिर क्या है रौतू का राज?' इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में फिल्म 'रौतू का राज' लिखा हुआ है। फिल्म के नाम को लेकर काफी दुविधा है, क्योंकि पोस्टर पर फिल्म का नाम 'रौतू का राज' है, तो वहीं कहीं इसका नाम 'रौतू की बेली' बताया है। आनंद ने इस फिल्म का निर्माण उमेश बंसल और चिंटू श्रीवास्तव के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन


कहानी
पिछले कुछ दिनों से जी5 अपने एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए प्रमोशनल कैंपेन चला रहा है और सभी से 'रौतू का राज' के बारे में पूछ रहा है, लेकिन किसी को भी इसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इसका प्रीमियर पिछले साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में हुआ था। इस फिल्म में सिद्दीकी, राजेश कुमार, नारायणी शास्त्री और अतुल तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह उत्तर भारत के पहाड़ी इलाके में बसे एक ऐसे खूबसूरत शहर की कहानी है, जो 30 साल से ज्यादा समय से अपराध-मुक्त है। जब एक स्कूल वार्डन की मौत हो जाती है और पुलिस जांच शुरू करती है, तो वहां के निवासी हैरान रह जाते हैं। जब सामाजिक कलंक, छोटे शहर की आलस्य और स्थानीय लोगों का इनकार एक सीधे-सादे मामले में रोड़ा बन जाता है, तो सबकुछ उतना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)



आनंद सुरपुर
फिल्म का निर्देशन आनंद सुरपुर ने किया है। आनंद सुरपुर एक भारतीय विज्ञापन निर्देशक, निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं। कई विज्ञापन फिल्मों का निर्देशन करने के बाद, आनंद ने अपनी खुद की कंपनी बनाई, जिसका नाम फट फिश प्रोडक्शंस रखा, जिसके तहत उन्होंने कई नामी कंपनियों के विज्ञापनों का निर्देशन किया है। उन्होंने अपने बैनर के तहत बॉम्बे वाइकिंग्स के गीत 'क्या सूरत है' और बल्ली सागू के 'नूरी' के संगीत वीडियो का भी निर्देशन किया है।

'हड्डी'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में 'हड्डी' नाम के एक भयावह और डाराने वाले किन्नर (ट्रांसजेंडर) की भूमिका निभाई थी। एक ऐसा किरदार जो अपने फायदे के लिए अंतिम संस्कार की यात्राओं से पार्थिव शरीर को लूटता है, लेकिन वह यह सब अकेले नहीं करती। एक खूंखार माफिया के साथ उसकी मिलीभगत है, जो देह व्यापार, जबरन वसूली और ऐसे कई अन्य अपराधों में शामिल है। इस गिरोह का बॉस है राजनेता प्रमोद अहलावत (अनुराग कश्यप) है। वो जो चाहता है, उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। लेकिन उसके साथ काम कर रही 'हड्डी' का अंतिम लक्ष्य कुछ और है और यही इस फिल्म का सार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed