फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Navya Naveli recounted in episode of what the hell navya once Jaya bachchan cried because of her Aglio e Olio

Navya Naveli: नव्या की कुकिंग के दीवाने हैं अमिताभ, बोलीं- नानू को मेरे हाथों का बना पास्ता है बेहद पसंद..

Fri, 22 Mar 2024 11:36 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 22 Mar 2024 11:36 AM IST
सार

'व्हाट द हेल नव्या' के नए एपिसोड में नव्या कहती हैं, 'मुझे कुकिंग काफी पसंद है। मैं आलू और पास्ता सबसे बढ़िया तरीके से बनाना जानती हूं। मैं जब भी पास्ता बनाती हूं, नानू सबसे ज्यादा खुश होते हैं। उन्हें मेरे हाथों से बना हुआ पास्ता सबसे ज्यादा पसंद है।'

विज्ञापन
Navya Naveli recounted in episode of what the hell navya once Jaya bachchan cried because of her Aglio e Olio
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा इन दिनों अपने शो 'व्हाट द हेल नव्या' सीजन दो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो को वे अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के संग होस्ट करती हैं। दर्शक बेसब्री से उनके शो के नए एपिसोड का इंतजार करते हैं। हाल ही में व्हाट 'द हेल नव्या' के नए एपिसोड में नव्या अपने कुकिंग स्किल के अलावा बच्चन परिवार के सदस्यों के पसंदीदा भोजन के बारे में बातें करती दिखीं। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन को पसंद है नव्या की कुकिंग 
नव्या नवेली बिग बी की लाडली हैं। कई मौकों पर अमिताभ उनके बारे में बातें करते दिखाई देते हैं। 'व्हाट द हेल नव्या' के नए एपिसोड में नव्या कहती हैं, 'मुझे कुकिंग काफी पसंद है। मैं आलू और पास्ता सबसे बढ़िया तरीके से बनाना जानती हूं। मैं जब भी पास्ता बनाती हूं, नानू सबसे ज्यादा खुश होते हैं। उन्हें मेरे हाथों से बना हुआ पास्ता सबसे ज्यादा पसंद है।'
विज्ञापन


भरी महफिल में अभिषेक का उमड़ा प्यार, खानजादी को लगाया गले
विज्ञापन
विज्ञापन


जया बच्चन रो पड़ी थीं नव्या के पास्ता को खाकर 
'व्हाट द हेल नव्या' में बच्चन खानदान की महिलाएं बेबाकी से हर मुद्दे पर बात करती नजर आती हैं। 'व्हाट द हेल नव्या' के इस एपिसोड में नव्या बच्चन परिवार के रसोई के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'एक बार मैंने काफी उत्साहित होकर पास्ता बनाया था और वह पास्ता इतना तीखा हो गया कि नानी और अगस्त्य उसे खा कर रोने लगे थे। सच में दोनों की आंखों में आंसू आ गए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने उसे खत्म किया।'

Anupam Kher: लैंसडाउन में अजनबी शख्स से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, बोले- 'यह सादगी पहाड़ों में ही दिखेगी'

अभिषेक बच्चन मटन बनाने में हैं मास्टर 
नव्या नवेली अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे नानी के हाथ की बनी हुई खिचड़ी काफी पसंद है। वह उसे बंगाली स्टाइल से बनाती हैं। मां टोस्ट सबसे बेहतरीन बनाती हैं।' नव्या अपने मामा अभिषेक बच्चन के भी कुकिंग स्किल की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि अभिषेक बच्चन के हाथों में जादू है। वे सबसे लाजवाब मटन बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed