फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Navratri 2025 Bhajans Listen to Maa Durga Songs and Aarti Navratri Special Devotional Songs in Hindi

Navratri Song: ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार’ से लेकर ‘चलो बुलावा आया है’ तक, नवरात्रि में सुनें माता के ये भजन

Mon, 22 Sep 2025 10:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 22 Sep 2025 10:59 AM IST
सार

Navratri Bhajans: नवरात्रि के पर्व में माता की आराधना के लिए कई भजन ऐसे हैं, जो आपको हमेशा सुनने को मिल जाएंगे।

विज्ञापन
Navratri 2025 Bhajans Listen to Maa Durga Songs and Aarti Navratri Special Devotional Songs in Hindi
नवरात्रि भजन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

आज यानी सोमवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के मौके पर देवी मां के भजन सुनने को मिलते हैं। जानते हैं माता के उन भजनों के बारे में जो आपको नवरात्रि के दौरान हर दिन सुनने को मिलेंगे।

विज्ञापन

प्यारा सजा है तेरा द्वार
दिग्गज भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की आवाज में ये गीत देवी मां के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय गीतों में से एक है। इस भजन में माता के दरबार और उनकी भक्ति के बारे में बात की गई है।

विज्ञापन

मैया का चोला
इस भजन को भी लखबीर सिंह लक्खा ने ही गाया है। भजन फिल्माया भी लक्खा पर ही गया है। यह भजन देवी मां के रंगीन चोले और भक्तों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। इस भजन को काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Navratri 2025 Bhajans Listen to Maa Durga Songs and Aarti Navratri Special Devotional Songs in Hindi
चलो बुलावा आया है - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

चलो बुलावा आया है
राजेश खन्ना और शबाना आजमी की फिल्म ‘अवतार’ का ये गीत ‘चलो बुलावा आया है’ देवी मां के लोकप्रिय गीतों में से एक है। इस गीत को नरेंद्र चंचल, महेंद्र कपूर और आशा भोसले ने मिलकर गाया है। इस गीत को माता वैष्णो देवी की चढ़ाई के दौरान फिल्माया गया है।

आए नवराते माता के
लखविंदर सिंह लक्खा का ये भजन नवरात्रि के सबसे लोकप्रिय भजनों में से एक है। ये आपको नवरात्रि पर जरूर ही सुनने को मिल जाएगा।

Navratri 2025 Bhajans Listen to Maa Durga Songs and Aarti Navratri Special Devotional Songs in Hindi
तूने मुझे बुलाया शेरावालिया - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

तूने मुझे बुलाया शेरावालिये
साल 1980 में आई जितेंद्र और तल्लूरी रामेश्वरी की फिल्म ‘आशा’ का गीत ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’ देवी मां के जागरणों व जगरातों में जरूर ही सुनने को मिलता है। नरेंद्र चंचल, मोहम्मद रफी की आवाज में ये गीत देवी मां की आराधना का लोकप्रिय गीत है।

तू मां शहंशाहों की शहंशाह
लखबिंदर सिंह लक्खा की इसी नाम की अल्बम का गीत ‘तू मां शहंशाहों की शहंशाह’ मन को सुकून देने वाला देवी मां का एक गीत है। इस गीत में एक भक्त की माता से अरदास और उनकी आराधना को दिखाया गया है। इस गाने की खासियत ये है कि इसमें उर्दू शब्दों का अधिक प्रयोग किया गया है।

लेके पूजा की थाली
यह भजन भी माता रानी की आराधना को दर्शाता है। इसमें माता की पूजा करने की बात कही गई है। इस भजन को सुरेश वाडकर ने गाया है।

मां की हर बात निराली है
गुलशन कुमार और सोनू निगम का गीत ‘मां की हर बात निराली’ देवी मां के पसंदीदा भजनों में से एक है। सोनू निगम की आवाज में ये गीत काफी लोकप्रिय भी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed